फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infection still more than 10 percent in 141 districts of India Government appeal to follow Covid19 rules

सावधान: टला नहीं है खतरा, देश के 141 जिलों में कोरोना संक्रमण अभी भी 10 फीसदी से अधिक 

Fri, 11 Feb 2022 05:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Feb 2022 05:34 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि 141 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। वहीं 160 जिलों में संक्रमण अभी भी पांच से 10 फीसदी के बीच है।

विज्ञापन
Corona infection still more than 10 percent in 141 districts of India Government appeal to follow Covid19 rules
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मिलीजुली तस्वीर देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां एक ओर कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है, वहीं देश के 141 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है। इतना ही नहीं 39 जिलों में हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है। केरल समेत कई जैसे राज्यों के हालात चिंताजनक हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि 141 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है। वहीं 160 जिलों में संक्रमण अभी भी पांच से 10 फीसदी के बीच है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हालात भी चिंताजनक हैं।
विज्ञापन


96 फीसदी वयस्क आबादी को दी गई पहली खुराक
उन्होंने बताया कि देश में 96 फीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है। इनमें से 78 फीसदी आबादी को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के 69 फीसदी किशोरों को पहली और 14 फीसदी को दोनों खुराक दी जा चुकी है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने एहतियाती खुराक को लेकर लोगों से अपील की है कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिन्हें पहले से कोई न कोई बीमारी है उन्हें एहतियाती खुराक के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि संक्रमण का जोखिम इस वर्ग के लिए अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक दिन में 67 हजार मिले संक्रमित
मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में कोरोना 67,084 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दैनिक मामलों में छह फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान 1241 लोगों की मौत हुई। देश में कुल सक्रिय मामले 7,90,789 रह गए हैं। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 96.95 फीसदी तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1,67,882 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,11,80,751 हो गई है। पिछले एक दिन में 15.11 लाख सैंपल की जांच में दैनिक संक्रमण दर 4.44 फीसदी दर्ज की गई है जोकि डब्ल्यूएचओ के तय मानकों के अनुसार नियंत्रण की स्थिति बयां कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed