फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 20 april, Corona Death Cases Today, Health Ministry

कोरोना ने बढ़ाई चिंता: कल की तुलना में 66 फीसदी अधिक बढ़े मामले, 40 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Wed, 20 Apr 2022 09:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Apr 2022 09:55 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820 अधिक है।

विज्ञापन
Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 20 april, Corona Death Cases Today, Health Ministry
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से भारी वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820  यानी 66 फीसदी अधिक है। इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,547 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 12,340 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,006 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,13,248 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,47,594
  • सक्रिय मामले: 12,340
  • कुल रिकवरी: 4,25,13,248
  • कुल मौतें: 5,22,006
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,86,90,56,607

दिल्ली में कोरोना के मामले 600 के पार, मुंबई में 45 दिनों में सर्वाधिक केस
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले दर्ज किए गए जो की राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 45 दिनों बाद सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85 केस दर्ज किए और एक भी मौत नहीं हुई। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 137 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हुई। राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त
बिहार सरकार ने 18 से 59 वर्ष के अपने नागरिकों को मुफ्त में कोरोना टीका की बूस्टर डोज देने का निर्णय लिया है। वहीं झारखंड सरकार फिलहाल मुफ्त देने पर विचार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed