फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in india 23 january, Covid19 cases, Omicron cases in india, Health Ministry updates

बेकाबू कोरोना: देश में आज फिर से तीन लाख से अधिक मामले, 525 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता

Sun, 23 Jan 2022 10:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Jan 2022 10:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (23 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 33 हजार 533(3,33,533) नए मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 4,171 कम हैं।

विज्ञापन
Corona cases in india 23 january, Covid19 cases, Omicron cases in india, Health Ministry updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (23 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 33 हजार 533(3,33,533) नए मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 4,171 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 16.87 फीसदी है।   

विज्ञापन

विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे नें कोरोना के 46,393 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74.66 लाख हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 416 ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड मौतें
वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 45 लोगों की मौत कोरोना से हुई जो कि 5 जून के बाद एक ही दिन में सबसे अधिक मौतों का रिकॉर्ड है। फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36 फीसदी और एक्टिव केस 58,593 हैं। 


केरल और तमिलनाडु में कोरोना का कोहराम
सबसे अधिक चिंता की बात केरल के लिए है जहां की संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,744 मामले सामने आए।

देश के पांच बड़े महानगरों में घटे कोरोना के मामले
देश में कोरोना संकट के बीच पांच बड़े महानगरों में लोगों को राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1375 मामले), बेंगलुरु में (17,266 मामले), चेन्नई में (6,452 मामले) सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed