{"_id":"629b859a2e1504161176532a","slug":"corona-alert-in-maharashtra-corona-cases-in-mumbai-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा है कोरोना, मुंबई में चार महीने बाद एक दिन में मिले 889 मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Alert: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा है कोरोना, मुंबई में चार महीने बाद एक दिन में मिले 889 मरीज
Sat, 04 Jun 2022 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:04 PM IST
सार
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं, मुंबई के आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। राज्य सरकार ने लोगों से मास्क लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
राजस्थान कोरोना अपडेट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में घटते कोरोना मामलों के बीच महाराष्ट्र से डराने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से रिपोर्ट किए जा रहे है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 1357 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले मुंबई में 889 मरीज मिले हैं और एक मरीज की मौत भी हो गई है। गौरतलब है कि मुंबई में एक दिन में इतने मरीज चार महीने बाद मिले हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 31 मई को मुंबई में कोरोना के 506 नए मरीज मिले थे। इसके बाद एक जून को कोरोना के मामले बढ़कर 739, दो जून को 704, तीन जून को 763 और चार जून को बढ़कर 889 मरीज मिले हैं।बीती 28 मई को राज्य में पहली बार B.A.4 और B.A.5 वैरिएंट के मामले सामने आए थे। राज्य के पुणे जिले में B.A.4 के चार मरीज और B.A.5 के तीन मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के नए सबवैरिएंट बहुत तेजी से फैलते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में अब हुए कोरोना के एक्टिव केस 5,888
शनिवार को आये कोरोना आंकड़ों के बाद महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब प्रदेश में कोरोना के मरीाज बढ़कर 5,888 हो गए हैं। जिसके बाद उद्धव सरकार एक बार फिर सतर्क हो गई है। सरकार ने प्रदेशवासियों से मास्क लगाने और एहतियात बरतने की अपील की है। सीएम उद्धव ठाकरे ने बीते दिनों इस स्थिति को लेकर कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी। उन्होंने टास्क फोर्स को प्रदेश में अगले 15 दिनों तक कोरोना के मामलो र नजर रखने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, इससे पहले बीएमसी भी कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ रहे खतरे को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। बीएमसी ने चेताते हुए सितंबर में कोरोना के मरीजों के ग्राफ में इजाफा होने की संभावना व्यक्त की थी।
विज्ञापन
सीएम भी जाहिर कर चुके हैं चिंता
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एक दिन पहले ही सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को आगाह भी किया था। उन्होंने कहा था कि अगर मुंबई में लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो जागरूक हो जाएं और नियमों का पालन करें।