{"_id":"63beeaccfab7121760536a0e","slug":"corona-alert-fourth-wave-covid-vaccination-union-health-minister-mansukh-mandaviya-statement-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: मंडाविया बोले- 8700 फ्लाइट्स के 15 लाख यात्रियों की कोरोना जांच हुई, 200 से अधिक संक्रमित मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Alert: मंडाविया बोले- 8700 फ्लाइट्स के 15 लाख यात्रियों की कोरोना जांच हुई, 200 से अधिक संक्रमित मिले
Wed, 11 Jan 2023 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:28 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 जनवरी को कहा था कि गत 29 दिसंबर 2022 और सात जनवरी 2023 के बीच 324 पॉजिटिव नमूने अनुक्रमण के लिए 22 इंसाकोग प्रयोगशालाओं में भेजे गए, जिनमें सभी में बीए.2 और इसके उप-वंश 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 (5) जैसे ओमीक्रोन स्वरूपों की मौजूदगी मिली।
विज्ञापन
Mansukh Mandaviya
- फोटो : ANI
विस्तार
दुनिया के कई देशों में कोरोनो के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोविड की चौथी लहर के प्रसार को ध्यान में रखते हुए हम हर एयरपोर्ट और बंदरगाह को ट्रेस कर रहे हैं। अब तक 8,700 फ्लाइट्स को ट्रेस किया जा चुका है। 15 लाख से अधिक यात्रियों का पता लगाया गया है। इनमें से 200 से अधिक यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी को आइसोलेशन के लिए भेजा गया था और उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कुछ यात्रियों में कोविड BF.7 वैरिएंट पाया है। हमारी वैक्सीन BF.7 वैरिएंट से लड़ने के लिए काफी प्रभावी है। हम सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 9 जनवरी को कहा था कि गत 29 दिसंबर 2022 और सात जनवरी 2023 के बीच 324 पॉजिटिव नमूने अनुक्रमण के लिए 22 इंसाकोग प्रयोगशालाओं में भेजे गए, जिनमें सभी में बीए.2 और इसके उप-वंश 2.75, एक्सबीबी (37), बीक्यू.1 और बीक्यू.1.1 (5) जैसे ओमीक्रोन स्वरूपों की मौजूदगी मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा एक्सबीबी (11), बीक्यू.1.1 (12) और बीएफ7.4.1 (1) पचास अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के पॉजिटिव नमूनों में पाए गए मुख्य स्वरूप थे, जिनके नमूनों का अब तक जीनोम अनुक्रमण किया गया है। राहत भरी बात यह है कि जिन क्षेत्रों में इन स्वरूपों का पता चला है, वहां मृत्यु दर या संक्रमण के मामलों में वृद्धि की सूचना नहीं है।