फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them

Controversial Baba: कोई दुष्कर्म का दोषी, कोई भगोड़ा, किसी पर धोखाधड़ी का है आरोप, ये हैं पांच विवादित ‘बाबा’

Wed, 25 Jan 2023 04:56 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 25 Jan 2023 04:56 PM IST
सार

कई धर्मगुरु और बाबा अलग-अलग वजहों से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे हैं। इनमें से कुछ तो जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच चुके हैं। किसी पर दुष्कर्म का आरोप लगा तो किसी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
विवादों से जुड़े रहे बाबा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इन दिनों मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं। ये चर्चा नागपुर से शुरू हुई, जब धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति उनकी शिकायत पुलिस से भी की। इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में आ गए तो कुछ उनके खिलाफ। उनके आलोचकों ने धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार करने के दावे पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने जहां बाबा को चुनौती दे दी तो कुछ लोगों ने इसे पाखंड बताया।  
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री पहले नहीं जो विवादों में आए हैं। पहले भी कई धर्मगुरु और बाबा अलग-अलग वजहों से मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहे हैं। इनमें से कुछ तो जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच चुके हैं। किसी पर दुष्कर्म का आरोप लगा तो किसी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। आइये ऐसे की पांच लोगों को जानते हैंजिनका विवादों से नाता जुड़ा...
विज्ञापन

Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
आसाराम
1. आसाराम 
आसाराम का असली नाम आसुमल सिरुमलानी हरपालानी है, भक्त इन्हें आसाराम बापू के नाम से बुलाते हैं। 2013 तक, अनुमान लगाया गया था कि उन्होंने भारत और विदेशों में 400 से अधिक आश्रम और 40 स्कूल स्थापित किए। फिलहाल वह अवैध अतिक्रमण, बलात्कार और एक गवाह से छेड़छाड़ की गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। 2018 में जोधपुर की एक अदालत ने आसाराम को नाबालिग लड़की के बलात्कार का दोषी पाया गया था। वर्तमान में वह जोधपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। दिसंबर 2017 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आसाराम को फर्जी बाबा घोषित किया गया था।

Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
2. राम रहीम 
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया।  25 अगस्त 2017 को, राम रहीम को एक विशेष सीबीआई अदालत ने बलात्कार का दोषी ठहराया। 28 अगस्त 2017 को राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2019 में, राम रहीम और तीन अन्य लोगों को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या का दोषी ठहराया गया। इस मामले में राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन

Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
नित्यानंद 
3. नित्यानंद 
दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद इस वक्त फरार चल रहा है। भारत से भागने के बाद स्वयंभू बाबा नित्यानंद के बारे में 2019 में खबर आई कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो और इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसके दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।  

Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
निर्मल बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
4. निर्मल बाबा 
निर्मल बाबा टीवी पर प्रवचनों से सुर्खियों में आए। प्रवचन के दौरान निर्मल बाबा अक्सर समस्याओं को ठीक करने के लिए बेतुका समाधान बताने के कारण सुर्खियों में आए। एक भक्त ने आरोप लगाया कि वह मधुमेह का मरीज है बाबा ने उसकी समस्या का समाधान बताते हुए खीर खाने के लिए। खीर खाने के बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। निर्मल बाबा को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था। देश में निर्मल बाबा के खिलाफ कई धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। 2017 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 'फर्जी बाबाओं' की सूची में उनका बहिष्कार करने का आह्वान किया था। 

Controversial Baba: here is the list of controversial religious leader, know about allegations against them
ओम बाबा - फोटो : सोशल मीडिया
5. ओम बाबा 
विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले ओम बाबा का नाम भी 2017 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की 'फर्जी बाबाओं' की सूची में था। ओम बाबा असली नाम विनोद आनंद झा था। वह बिग बॉस 10 के प्रतिभागी भी रह चुके हैं। इसी दौरान उन पर साथी प्रतियोगियों पर अपना पेशाब फेंकने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया था। इसके अलावा उनके भाई के द्वारा दर्ज कराए एक केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनके भाई ने ही उन पर 9 साल पहले दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने का आरोप लगाया था। फरवरी 2021 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed