फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Continuous rain in Tamil Nadu; Water level of dams increased, waterlogging in salt fields in Thoothukudi

Tamil Nadu: तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश; बांधों का जलस्तर बढ़ा, थूथुकुडी में नमक के खेतों में जलभराव

Thu, 19 Dec 2024 02:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Thu, 19 Dec 2024 02:33 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के तट, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने स्थिति बनी हुई है। यह बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश से राज्य के सिंचाई विभाग के टैंकों में जल का भंडारण बढ़ गया है।

विज्ञापन
Continuous rain in Tamil Nadu; Water level of dams increased, waterlogging in salt fields in Thoothukudi
तमिलनाडु में नमक के खेतों में हुआ जलभराव। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण भारत के तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को राज्य में जगह-जगह बारिश हुई। इसके साथ ही चेन्नई और आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। बारिश के चलते राज्य के थूथुकुडी जिले में हजारों एकड़ नमक के खेत बाढ़ के पानी में डूब गए। इसके साथ ही जगह-जगह जलभराव हो गया। 

विज्ञापन

 

तमिलनाडु जल संसाधन विभाग के मुताबिक बारिश से राज्य के सिंचाई विभाग के टैंकों में जल का भंडारण बढ़ गया है। चेन्नई को पेयजल उपलब्ध कराने वाले छह बांधों भी लगातार हो रही बारिश के चलते भरे हुए हैं। पूरे राज्य में पानी का भंडारण लगभग 75 फीसदी के पार पहुंच गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु में 14140 में से लगभग 6176 सिंचाई टैंक अपनी पूरी क्षमता से भर चुके हैं। जबकि 3217 अन्य टैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक जल संग्रहण है। इसके अलावा चेन्नई के छह बांध जिनकी कुल क्षमता 13,213 एमसीएफटी है, इसमें संयुक्त रूप से 9,909 एमसीएफटी पानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के तट, कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चलने स्थिति बनी हुई है। यह बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र के अगले 24 घंटे में उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है। 

उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड
दक्षिण में बारिश आफत बन रही है। उधर उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब, हरियाणा और यहां तक ओडिशा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रामतिर्थ में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री रह चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed