फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   construction labourer files IT returns for Rs 40 lakh is arrested for peddling drugs

मजदूर की सालाना कमाई निकली 40 लाख रुपये, IT रिटर्न भरने के बाद हुआ गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 30 Jan 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
construction labourer files IT returns for Rs 40 lakh is arrested for peddling drugs

बंगलूरू में एक मजदूर को 40 लाख रुपये की कमाई पर इनकम टैक्स रिटर्न भरने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। इस 34 साल के मजदूर ने अपनी सालाना कमाई 40 लाख रुपये होने की घोषणा की थी और उसने इस कमाई का इनकम टैक्स रिटर्न भरा था। कोरमंगला पुलिस ने रचप्पा रंगा नाम के इस शख्स के पास से 26 किलो गांजा और 5 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। रंगा 12 साल पहले पुष्पापुरा से आया था और अब कनकपुरा रोड पर रहता है। 

विज्ञापन


रंगा के 47 साल के साथी श्रीनिवास को भी गिरफ्तार किया गया है। रंगा पुलिस की नजर में उस वक्त आया जब उसने अपनी सालाना इनकम 40 लाख घोषित की और 2017-18 में उसका इनकम टैक्स रिटर्न भी भरा। आईटी डिपार्टमेंट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि रंगा ने अपनी कमाई का स्रोत नहीं बताया था इसलिए पुलिस को उस पर नजर रखने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि 2013 में ड्रग्स बेचने से पहले रंगा बंगलूरु में मजदूरी करता था। वह ड्रग्स के बिजनेस में करोड़ों कमाने लगा और अपना काम करवाने के लिए एजेंट रखने लगा। वह 40 हजार रुपया महीना किराया देकर कनकपुरा रोड के एक विला में रहता था। उसके पास कई गाड़ियां और गांव में प्रॉपर्टी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईटी डिपार्टमेंट की सक्रियता के बाद रंगा ने अपने वकील से सुझाव लेकर खुद को क्लास वन के कॉन्ट्रैक्टर के रूप में रजिस्टर कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक रंगा 30 किलो गांजा हर महीने बेचता है, अच्छी गुणवत्ता वाले एक किलो गांजे की कीमत 35 हजार रुपये प्रति किलो आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed