{"_id":"58d12ca44f1c1b39791a19ec","slug":"constable-trapped-due-to-cm-adityanath-objectionable-picture-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर सिपाही फंसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर सिपाही फंसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती
Updated Tue, 21 Mar 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करना पुलिस के एक सिपाही को भारी पड़ गया। व्हाट्स ऐप ग्रुप और फेसबुक पर वह तस्वीर शेयर होते ही खलबली मच गई। मामले की गंभीरता भांपते हुए कोतवाली में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेने के लिए टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाने पर तैनात सिपाही सत्यप्रकाश यादव की प्रोफाइल से 19 मार्च को पुलिस कर्मियों के एक ग्रुप पर एक फोटो वायरल हुई। इसमें हॉलीवुड स्टार विन-डीजल की फोटो क्रॉप करके गर्दन से ऊपर का हिस्सा सीएम आदित्यनाथ योगी का जोड़ा गया है। तस्वीर में एक फिल्मी हीरोइन को आलिंगनबद्ध दिखाया गया है। पुलिस विभाग के नाम से बने व्हाट्स ऐप ग्रुप से जब यह फोटो तमाम लोगों तक पहुंचने लगी तो पुलिस के हाथपांव फूलने लगे।
विज्ञापन
प्रभारी एसपी रोहित मिश्र के निर्देश पर ग्रुप एडमिन व सिपाही के खिलाफ कोतवाली के एसएसआई रोहित प्रसाद की तहरीर पर आईपीसी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी एसएन सिंह की निगरानी में मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन