फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conspiracy to hack phones of people ahead of polls: Cong on 'Centre looking to buy spyware' media report

कांग्रेस का आरोप: चुनाव से पहले लोगों के फोन हैक करने की साजिश, नए स्पाईवेयर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

Sun, 02 Apr 2023 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में कम प्रोफाइल वाले नए स्पाइवेयर की तलाश कर रहा है और नए स्पाइवेयर कॉन्ट्रैक्ट के जरिए से 120 मिलियन अमरीकी डालर तक खर्च करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Conspiracy to hack phones of people ahead of polls: Cong on 'Centre looking to buy spyware' media report
जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र एक नया स्पाइवेयर सिस्टम हासिल करने पर विचार कर रहा है। विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विदेशी मदद लेकर लोगों के फोन हैक करने की 'साजिश' सामने आई है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर हमला फाइनेंशियल टाइम्स की उस रिपोर्ट को लेकर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र विवादास्पद पेगासस प्रणाली की तुलना में कम प्रोफाइल वाले नए स्पाइवेयर की तलाश कर रहा है और नए स्पाइवेयर कॉन्ट्रैक्ट के जरिए से 120 मिलियन अमरीकी डालर तक खर्च करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले भी विदेशी मदद से पेगासस के जरिए नागरिकों, विपक्ष, न्यायपालिका, चुनाव आयुक्त, पत्रकारों की जासूसी की। अब चुनाव से पहले एक बार फिर विदेशी मदद लेकर देश की जनता के फोन हैक करने की साजिश सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed