फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress youth wing launches legal offensive over vulgar propaganda against Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ 'अश्लील प्रचार' पर युवा कांग्रेस सख्त, कई राज्यों में की कानूनी कार्रवाई

Mon, 07 Jul 2025 02:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Jul 2025 02:56 PM IST
सार

युवा कांग्रेस ने दावा किया कि 5 जुलाई को कॉमेडियन रतन रंजन द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक 'छेड़छाड़ की गई अश्लील वीडियो' प्रसारित की गई, जिसे कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रसारित किया गया। 

विज्ञापन
Congress youth wing launches legal offensive over vulgar propaganda against Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

विस्तार

भारतीय युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को कथित तौर पर बदनाम करने के लिए चलाए जा रहे समन्वित दुष्प्रचार और महिलाओं की गरिमा का उपहास करने के खिलाफ देशभर में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा, सामाजिक कल्याण के अभियान, जिसके तहत बिहार में महिलाओं को सैनेटरी पैड बांटे जा रहे हैं, उस पर राजनीतिक हमला कर रही है। कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए बिहार में उन्हें मुफ्त पैड बांटने की योजना बनाई। हालांकि कांग्रेस की यह योजना जल्दी ही चर्चा का विषय बन गई और इस पर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
भारतीय युवा कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा कि 'बिहार में महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित करने की एक नेक पहल को तोड़-मरोड़ कर पेश करके, भाजपा शर्मनाक निम्न स्तर पर पहुंच गई है। इस प्रचार में महिलाओं के प्रति घृणा और राजनीतिक हताशा की बू आ रही है। इसके गंभीर परिणाम होंगे।' युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, अध्यक्ष उदय भानु छिब और कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इससे संबंधित सामग्री को फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कई राज्यों में कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खोला मोर्चा, तेजस्वी ने पूछे ये सवाल; चक्काजाम का भी एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में दर्ज कराए गए मुकदमे
युवा कांग्रेस ने दावा किया कि 5 जुलाई को कॉमेडियन रतन रंजन द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक 'छेड़छाड़ की गई अश्लील वीडियो' प्रसारित की गई, जिसे ऋषि बागरी और अरुण कोसली सहित कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रसारित किया गया। युवा कांग्रेस ने दावा किया कि 5 जुलाई को कॉमेडियन रतन रंजन द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक 'छेड़छाड़ की गई अश्लील वीडियो' प्रसारित की गई, जिसे ऋषि बागरी और अरुण कोसली सहित कई सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रसारित किया गया। युवा कांग्रेस से इस मामले में बंगलूरू, तेलंगाना, दिल्ली और साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 336, 354, 294, 196 और 197 के साथ-साथ आईटी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

'भाजपा ने सभी हदें पार कीं'
बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी अल्लावरु ने भाजपा पर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं। वे बिहार में अपनी हार से ध्यान भटकाने के लिए तस्वीरों से छेड़छाड़ करके महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। यह केवल हमारे नेता के बारे में नहीं है - यह हर भारतीय महिला की गरिमा के बारे में है।' भाजपा आईटी सेल एक जन कल्याणकारी पहल का उपहास करने के लिए गंदगी फैला रही है। रूपेश सिंह भदौरिया ने वीडियो को 'सुनियोजित मानहानि अभियान' बताते हुए कहा कि यह 'केवल डिजिटल नफरत नहीं है बल्कि यह महिलाओं को अपमानित करने, विपक्ष के नेता को राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed