फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress workers released Rahul Gandhi poster as Singham.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बनाया 'सिंघम', जारी किया पोस्टर

Mon, 02 May 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 02 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
Congress workers released Rahul Gandhi poster as Singham.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को ‘सिंघम’ बना दिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाकर राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही प्रमुख सभी दलों के नेताओं को राहुल गांधी से माफी मांगते दिखाया गया है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी, गांधी-नेहरू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन एवं उपाध्यक्ष एसएस पांडेय के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एकत्र होकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पोस्टर के माध्यम से बीजेपी और बसपा को जवाब दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और असुद्दीन ओबैसी को राहुल गांधी से माफी मांगते दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अनवर हुसैन ने कहा कि 27 साल हो गए, जब उत्तर प्रदेश सत्ता से बाहर है। इस दौरान काबिज दलों भाजपा, सपा, बसपा के नेतृत्व में प्रदेश की दुर्दशा हो गई है। इसे कांग्रेस पार्टी ही समाप्त करेगी। इस मौके पर देवेंद्र निषाद, अयूब अली, मोतीलाल यादव, राजू निषाद, जितेंद्र प्रजापति, सन्नू चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed