Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First SCO Civilizational Dialogue begins in New Delhi today PM Modi to inaugurate it

एससीओ सभ्यता संवाद का आज से आगाज: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, पाकिस्तान समेत सभी सदस्य देश होंगे शामिल

Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
सार

भारत की मेजबानी में 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में पहले एससीओ सभ्यता संवाद का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में सदस्य देशों, पर्यवेक्षक देशों और संवाद भागीदारों के प्रतिनिधि साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी संवाद और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
First SCO Civilizational Dialogue begins in New Delhi today PM Modi to inaugurate it
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की मेजबानी में आज यानी 20 नवंबर से राजधानी नई दिल्ली में पहले 'एससीओ सभ्यता संवाद' का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 22 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बहुपक्षीय आयोजन का उद्घाटन आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर इस सम्मेलन के संबंध में आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत आयोजित एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस संवाद में शामिल होने के लिए पाकिस्तान समेत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी पूर्णकालिक सदस्य देशों को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, संगठन के पर्यवेक्षक देशों और संवाद भागीदारों को भी इस आयोजन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी संवाद और क्षेत्रीय सहयोग के विविध पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत द्वारा आयोजित किया जा रहा यह पहला एससीओ सभ्यता संवाद संगठन के भीतर 'पीपल-टू-पीपल' (जन-संपर्क) और सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed