{"_id":"6afffa191b5faffa9e06f227","slug":"ed-summons-rajya-sabha-mp-satnam-singh-sandhu-in-alleged-investor-fraud-case-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को समन: फ्रॉड केस में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को समन: फ्रॉड केस में ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 20 Nov 2026 01:13 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:13 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए 25 नवंबर को बुलाया है। जांच एजेंसी के अनुसार, उनकी कुछ संस्थाओं को संबंधित समूह की कंपनियों से धन मिला था। मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सतनाम सिंह संधू, राज्यसभा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नामित राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को निवेशकों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। यह मामला पंजाब की एक कंपनी से जुड़ा है। संधू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 57 वर्षीय संधू को पहले 12 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब उन्हें 25 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस संबंध में सांसद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला 'व्यू नाउ' नाम की कंपनी से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी ने करोड़ों रुपये के 'क्लाउड पार्टिकल घोटाले' को अंजाम दिया। इसके जरिए आम लोगों की मेहनत की कमाई कथित तौर पर आरोपियों ने हड़प ली। ईडी का आरोप है कि संधू से जुड़ी कुछ संस्थाओं को समूह की कंपनियों से धनराशि मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि इन लेन-देन की प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाने के लिए संधू को बुलाया गया है। हालांकि, मामले में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं बताई गई है।
इस मामले में ईडी अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें समूह के सीईओ और संस्थापक सुखविंदर सिंह खारौर तथा उनकी पत्नी डिंपल खारौर शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय 2024 से इस मामले की जांच कर रहा है। जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत की जा रही है।