फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress workers believe that before october 21 haryana and maharashtra election mood will change

कांग्रेस पार्टी को 21 अक्तूबर से पहले हरियाणा, महाराष्ट्र में चुनाव की फिजा बदलने का भरोसा

Mon, 30 Sep 2019 08:32 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 30 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
Congress workers believe that before october 21 haryana and maharashtra election mood will change
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी रोहन गुप्ता को हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी समीकरण में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। रोहन गुप्ता कहते हैं कि अभी मतदान में 21 दिन का समय है। मतदान 21 अक्तूबर होगा और तब तक राजनीति की गंगा में तमाम मुद्दे कई बार डुबकी लगा चुके होंगे। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के एक बड़े नेता का कहना है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कम मत आंकिए। कुमारी शैलजा और हुड्डा की जोड़ी राजनीतिक गुल खिला सकती है। इसी तरह से महाराष्ट्र में भी शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस पार्टी राजनीतिक समीकरण को बदल सकती है।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार पर भरोसा

कांग्रेस मुख्यालय को प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव प्रचार पर काफी भरोसा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी। राहुल गांधी के साथ-साथ प्रचार के लिए प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम तय हो रहा है। महाराष्ट्र में पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, मिलिंद देवड़ा समेत अन्य पर काफी भरोसा कर रही है। बताते हैं महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं के बीच में अंतरकलह को काफी हद खत्म करने में सफलता पा ली है। वहीं राज्य की जनता में देवेंद्र फडणवीस सरकार के कामकाज को लेकर काफी नाराजगी है। किसान भी परेशान हैं, कांग्रेस को उम्मीद है कि इसका लाभ उसे मिलेगा।

विज्ञापन

बस हरियाणा में एकजुट हो जाएं चारों नेता

हरियाणा लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर अपने नेताओं की एकजुटता ही बड़ा कारण है। हरियाणा से सटे पंजाब में कांग्रेस पार्टी का राज है। बताते हैं पंजाब का अधिकांश सिख मतदाता कांग्रेस पार्टी के साथ है। पार्टी को कुमारी शैलजा को जिम्मेदारी देने का भी लाभ मिलेगा। मूल चिंता केवल हुड्डा, तंवर, शैलजा, किरण चौधरी, कैप्टन यादव, कुलदीप शर्मा समेत अन्य में तालमेल को लेकर है। बताते हैं यह तालमेल बना पाना पार्टी के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद के बस की भी बात नहीं है। इसके लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही पहल करनी होगी। पार्टी को उम्मीद है कि राज्य के नेताओं के बीच में एकजुटता बनने के बाद राजनीतिक लड़ाई बेहद आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को होगी प्रचार अभियान से जुड़ी चर्चा

सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को हरियाणा के नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को बैठक है। इस बैठक में टिकटों के बंटवारे से लेकर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में चुनाव की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी चर्चा होनी है। समझा जा रहा है कि बैठक के दौरान ही बड़े नेताओं, स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम समेत अन्य पहलुओं पर भी चर्चा संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed