{"_id":"6910759dc4708f1397017e8f","slug":"congress-will-rule-telangana-till-2034-cm-revanth-reddy-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana Politics: 'अगले दस साल तक तेलंगाना पर शासन करेगी कांग्रेस', मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana Politics: 'अगले दस साल तक तेलंगाना पर शासन करेगी कांग्रेस', मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का बयान
Sun, 09 Nov 2025 04:37 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 09 Nov 2025 04:37 PM IST
सार
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस 2034 तक राज्य में सत्ता में बनी रहेगी और जनता ने उसे लंबे समय के लिए जनादेश दिया है। उन्होंने बीआरएस पर विकास कार्यों में नाकामी और भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगाए। साथ ही दावा किया कि जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी, जबकि भाजपा अपनी जमानत गंवाएगी।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दस साल तक यानी 2034 तक राज्य में सत्ता में बनी रहेगी। हैदराबाद में 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक सरकार चलाने का जनादेश दिया है।
उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीआरएस ने दस साल के शासन में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की औसत वार्षिक आय होने के बावजूद कई परियोजनाएं, खासकर हैदराबाद में कुछ फ्लाईओवर पूरे नहीं किए।
ये भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले कांग्रेस आक्रामक: रमेश बोले- ट्रंप के बयान पर मौन PM, चीन से संबंध और बेरोजगारी अहम मुद्दे
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर तेलंगाना में निवेश करने की इच्छुक कई कंपनियों को गुजरात भेजा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का केंद्र से झगड़ा करने का कोई इरादा नहीं है।
'10 वर्षों तक तेलंगाना में कांग्रेस सरकार रहेगी'
मुख्यमंत्री ने कहा, 1994 से 2004 तक तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने शासन किया, 2004 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में रही, 2014 से 2024 तक बीआरएस ने शासन किया और अब 2024 से 2034 तक कांग्रेस सरकार रहेगी। यह जनता का तय किया हुआ जनादेश है।
'जुबली हिल्स उपचुनाव में जमानत गंवाएगी भाजपा'
रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अपनी जमानत गंवाएगी और बीआरएस पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीआरएस की किसी भी योजना को बंद नहीं किया है, बल्कि कई योजनाओं का दायरा और बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के डॉक्टर की रूस यात्रा बुरे सपने में बदली, एयरपोर्ट से गिरफ्तार; पत्नी ने सरकार से मांगी मदद
'लोकसभा चुनाव में बीआरएस ने भाजपा की मदद की'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस ने लोकसभा चुनाव में आत्मघाती रवैया अपनाकर खुद को खत्म कर दिया और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा की मदद की। उन्होंने कहा, केसीआर की बेटी खुद कह रही हैं कि बीआरएस और भाजपा का विलय शुरू हो चुका है। बीआरएस का अब कोई भविष्य नहीं है, उसका 25 साल का जीवनकाल खत्म हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने अब तक जुबली हिल्स उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के लिए जनता से समर्थन की अपील भी नहीं की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य स्तरीय जनगणना सफलतापूर्वक कराई है और केंद्र सरकार ने तेलंगाना मॉडल को अपनाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन