फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will go from Meghalaya development will come: Amit Shah

मेघालय से कांग्रेस सरकार जाएगी, विकास आएगा : शाह

Sun, 07 Jan 2018 12:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Congress will go from Meghalaya development will come: Amit Shah
amit shah
तीन दिवसीय दौरे पर मेघालय पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि इस साल कांग्रेस सरकार जाएगी और राज्य में विकास आएगा। शाह अपनी यात्रा के दौरान त्रिपुरा भी जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने अपनी यात्रा के पहले दिन गारो हिल्स इलाके के टिकरीकिल में औपचारिक रूप से भाजपा के चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


गारो हिल्स को मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का गढ़ माना जाता है। गोरा हिल्स में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह ने यहां प्रदेश भाजपा के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ राज्य की चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। ध्यान रहे कि मेघालय व त्रिपुरा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- जातिवाद और वंशवाद पर ही दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस-भाजपा, जानिए कहां..
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार का जाना तय है। यहां भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। इसका मतलब है कि राज्य में विकास का आना तय है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार मेघालय को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र को तौर पर विकसित करेगी। शाह ने कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय सहायता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। 

कामाख्या मंदिर में की पूजा

Congress will go from Meghalaya development will come: Amit Shah
Amit Shah - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से भेजी गई सहायता में घपला कर कांग्रेसी नेताओं ने गुवाहाटी व दिल्ली में बंगले बनाए हैं। इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अलफोंस, मेघालय के भाजपा प्रभारी नलिन कोहली, असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्वशर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केएस लिंग्दोह भी मौजूद थे।

सुबह दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचने के बाद शाह ने नीलाचल की पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। उसके बाद वे टिकरीकिल पहुंचे। वे रात को शिलांग में रहने के बाद रविवार सुबह त्रिपुरा जाएंगे, जहां वह दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed