{"_id":"6b0437ec79b1c3507f0d38f3","slug":"odisha-road-accidents-many-people-dead-and-injured-death-toll-may-rise-know-details-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में चार सड़क हादसे: पांच लोगों की मौत, आठ घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में चार सड़क हादसे: पांच लोगों की मौत, आठ घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Mon, 23 Nov 2026 06:26 PM IST
ज्योति भास्कर
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राज्य में चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। इनमें आठ अन्य घायल हुए। मयूरभंज जिले में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-220 पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल। भुवनेश्वर में ओम्फेड स्क्वायर के पास एक बाइक टैक्सी चालक की ट्रक की टक्कर से मौत हुई।
विज्ञापन
अंगुल जिले के महिधरपुर में रविवार रात कार्तिकेश्वर पूजा से लौटते समय एक महिला की वाहन की टक्कर से मौत हुई और एक अन्य गंभीर घायल। कोरापुट जिले के गुनीपाड़ा गांव के पास घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत और पांच गंभीर घायल। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कम दृश्यता को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
