Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   auto market preferences One in every 10 buyers opted for electric vehicle during festive season know trends

वाहन बाजार में बदल रही पसंद: त्योहारी सीजन में हर 10 में से एक ने खरीदी इलेक्ट्रिक गाड़ी, ताजा ट्रेंड क्या?

Mon, 23 Nov 2026 05:35 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 05:35 PM IST
सार

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद वाहनों की कीमतों में मिली राहत से बाजार को फायदा हुआ है। घरेलू मांग और इलेक्ट्रिक वाहनों समेत कई विकल्प उपलब्ध होने से भी बिक्री को सहारा मिल रहा है।

विज्ञापन
auto market preferences One in every 10 buyers opted for electric vehicle during festive season know trends
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में इस साल 42 दिन के त्योहारी सीजन में 55.3 लाख वाहन बिके। नवरात्रि से धनतेरस के बाद तक चली इस अवधि में बिक्री पिछले साल के मुकाबले 2.2 फीसदी बढ़ी। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों ने नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक त्योहारी सीजन में इनकी बिक्री पांच लाख के पार पहुंची। हालांकि, पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री में 7.16 फीसदी की गिरावट रही। यह जानकारी वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने दी।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 52.62 फीसदी बढ़ी

फाडा के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 52.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 61.10 फीसदी और इलेक्ट्रिक कारों की 72.91 फीसदी बढ़ी। इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी दोगुने से ज्यादा रही। पिछले दो साल में त्योहारी सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 68 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन


हालांकि, पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से इनकी बिक्री प्रभावित हुई। फाडा अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, कंपनियां डीलरों को मांग के अनुसार वाहन उपलब्ध नहीं करा सकीं। पर्याप्त सप्लाई होती तो 60 से 70 हजार और इलेक्ट्रिक वाहन बिक सकते थे। इस वजह से बाजार में इनकी हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी रही, जबकि इसके 11 फीसदी से ज्यादा होने की संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों की बिक्री घटी, निर्माण उपकरणों की सबसे ज्यादा बढ़ी

पैसेंजर वाहनों को छोड़कर बाकी सभी श्रेणियों में बिक्री बढ़ी। दोपहिया वाहनों की बिक्री 3.67 फीसदी, कमर्शियल वाहनों की 7.13 फीसदी, तिपहिया वाहनों की 5.32 फीसदी और ट्रैक्टर की 2.24 फीसदी बढ़ी। निर्माण उपकरणों की बिक्री में सबसे ज्यादा 26.06 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, पैसेंजर वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम रही, लेकिन 2024 के त्योहारी सीजन से यह 16.43 फीसदी ज्यादा है।

इस साल 3.2 करोड़ तक पहुंच सकती है वाहन बिक्री

फाडा का अनुमान है कि 2026 में देश में कुल वाहन बिक्री पहली बार तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। पूरे साल में 3.1 से 3.2 करोड़ वाहन बिकने की उम्मीद है। वहीं, पैसेंजर वाहनों की सालाना बिक्री भी पहली बार 50 लाख के पार जा सकती है। फाडा अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, जीएसटी 2.0 के बाद वाहनों की कीमतों में आई कमी, घरेलू मांग और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अलग-अलग विकल्पों की उपलब्धता से वाहन बाजार को मजबूती मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed