फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress twitter account locked rahul gandhi reacts on government

कांग्रेस के 'चहचहाने' पर रोक: राहुल गांधी के बाद अब पार्टी का ट्विटर अकाउंट लॉक, विरोध जारी

Thu, 12 Aug 2021 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Aug 2021 09:59 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है। 

विज्ञापन
congress twitter account locked rahul gandhi reacts on government
कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस ने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद...सत्यमेव जयते।

विज्ञापन


राहुल गांधी का भी ट्विटर अकाउंट हुआ था लॉक
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में एक नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म फिर हत्या के मामले में उसके परिवार से मुलाकात की थी और इसके कुछ देर बाद ही राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने न केवल राहुल गांधी का ट्वीट हटा दिया बल्कि उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी। ट्विटर के जरिए रोजाना मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पाबंदी के कारण दो दिन से ट्वीट नहीं कर पाए।
विज्ञापन


इन कांग्रेस नेताओं के भी ट्विटर अकाउंट हुए थे लॉक
राहुल गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के दबाव में काम कर रहा है ट्विटर: रोहन गुप्ता
कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता ने कहा कि ट्विटर के अनुसार नियमों के उल्लंघन के लिए पार्टी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि ट्विटर या सरकार द्वारा हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed