फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election Sonia Gandhi Offer to Ashok Gehlot The President Post

Congress President: सोनिया गांधी ने की अध्यक्ष पद की पेशकश, अशोक गहलोत ने कही यह बात

Wed, 24 Aug 2022 10:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

सोनिया गांधी की गहलोत से की गई पेशकश के दो मतलब हो सकते हैं। एक तो यह कि राजस्थान में पार्टी के असंतोष को दबाने के लिए गहलोत को पदोन्नति देकर पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और लगे हाथ सचिन पायलट को सीएम पद देकर नए चेहरे के साथ राजस्थान के चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
Congress President Election Sonia Gandhi Offer to Ashok Gehlot The President Post
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। दशकों बाद वह गैर गांधी को अध्यक्ष चुन सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के सीएम व वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से अध्यक्ष बनने की पेशकश की है। हालांकि, गहलोत कई बार कह चुके हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि राहुल अध्यक्ष नहीं बने तो पार्टी में निराशा आएगी और कई लोग घर बैठ जाएंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 सितंबर तक होना है। इसका विस्तृत कार्यक्रम पार्टी जल्द जारी करने वाली है। इसी बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के सीएम गहलोत से अपने आवास पर मुलाकात की। समझा जाता है कि  इसमें उन्होंने गहलोत से पार्टी की बागडोर संभालने का आग्रह किया। सोनिया गांधी ने गहलोत से यह भी कहा कि वह खराब स्वास्थ्य के चलते पार्टी की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकती।
विज्ञापन


हालांकि, गहलोत ने फिर दोहराया कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मत पसंद हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अहमदाबाद जाते वक्त दिल्ली एयरपोर्ट पर गहलोत ने कहा कि वह बार बार कह रहे हैं कि राहुल गांधी जी के अध्यक्ष बनने पर ही पार्टी का पुनर्गठन हो सकेगा। उनके अध्यक्ष बने बगैर नेता व कार्यकर्ता निराश हो जाएंगे। हम राहुल गांधी पर लगातार दबाव डालेंगे कि वे पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल अडिग तो कोई बाध्य नहीं कर सकता : दिग्विजय सिंह
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनने के लिए अडिग हैं तो कोई उन्हें बाध्य नहीं कर सकता। 

मैं मीडियो से सुन रहा हूं : अशोक गहलोत
उधर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की पेशकश किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर कहा, 'मैं मीडिया से यह खबर सुन रहा हूं। मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। जो ड्यूटी मुझे दी गई है, वह मैं कर रहा हूं।'
 


एक तीर से दो निशाने: गहलोत अध्यक्ष बने तो पायलट हो सकते हैं सीएम?
सोनिया गांधी की गहलोत से की गई पेशकश के दो मतलब हो सकते हैं। एक तो यह कि राजस्थान में पार्टी के असंतोष को दबाने के लिए गहलोत को पदोन्नति देकर पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और लगे हाथ सचिन पायलट को सीएम पद देकर नए चेहरे के साथ राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरा जा सकता है। इस तरह पार्टी राजस्थान को भी साध देगी और राष्ट्रीय स्तर पर गैर गांधी को अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस में बड़े बदलाव का सूत्रपात कर सकेगी। 

28 अगस्त को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक
इस बीच, कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव  केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिण (CWC) की 28 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे वर्चुअल बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed