फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to contest elections in Assam along with five parties, committee formed for Kerala

असम में पांच दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, केरल के लिए बनाई कमेटी

Tue, 19 Jan 2021 09:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Congress to contest elections in Assam along with five parties, committee formed for Kerala
सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस ने सोमवार को एलान किया कि वह असम विधानसभा चुनाव-2021 में पांच दलों से गठबंधन कर मैदान में उतरेगी। जबकि केरल चुनाव के लिए पार्टी ने ओम्मन चांडी के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

असम चुनाव में जीत के मकसद से कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, भाकपा, माकपा, भाकपा माले व आंचलिक गण मोर्चा के साथ सीटों का तालमेल करने का फैसला किया है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन के बाद असम कांग्रेस के नेताओं में मतभेद गहरा रहे हैं। 



केरल चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन व रणनीति कमेटी बनाई है। इसका प्रमुख ओम्मन चांडी को नियुक्त किया गया है। 

 
 

असम में तीन चरणों में चुनाव कराने का अनुरोध
असम में राजनीतिक दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से राज्य विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने अप्रैल में होने वाले 'रोंगाली बिहु' त्योहार से पहले यह चुनाव संपन्न कराने की भी अपील की। राज्य के तीन दिवसीय दौर पर आई चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने गुवाहाटी के एक होटल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। भाजपा नेता जयंत मल्ला बरुआ ने बताया कि सत्तारूढ़ दल ने आयोग से बिहु त्योहार से पहले तीन चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित कराने का अनुरोध किया।

इसी तरह, एआईयूडीएफ, एजीपी और माकपा ने भी बिहु से पहले दो या तीन चरणों में चुनाव कराने का अनुरोध किया ताकि राज्य के लोग इस प्रमुख त्योहार को आराम से मना सकें।  हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी निरेन बोराह ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग से बिहु के बाद चुनाव आयोजित कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखों के संबंध में निर्णय लेना आयोग का विशेषाधिकार है। साथ ही कहा कि कांग्रेस तीन चरणों में चुनाव कराने के पक्ष में है। बोराह ने कहा कि पार्टी ने आयोग से मतदान और मतगणना के बीच कम दिनों का अंतर रखने के साथ ही मतगणना केद्रों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगवाने का भी आग्रह किया। साथ ही दूरदराज एवं संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed