Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Strategy return to faith arena countering BJP by embracing Lord Shiva Rahul dig from Baraat to Tandav

रणनीति: आस्था के मैदान में कांग्रेस वापस, शिव के सहारे भाजपा को जवाब! शिव बरात से तांडव तक राहुल का नया दांव

Tue, 03 Nov 2026 09:23 AM IST
राहुल संपाल पूनम मेहता
पूनम मेहता Published by: राहुल संपाल Updated Tue, 03 Nov 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
Congress Strategy return to faith arena countering BJP by embracing Lord Shiva Rahul dig from Baraat to Tandav
कांग्रेस की लड़ाई अब चुनाव आयोग की दहलीज लांघकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दरवाजे तक पहुंची - फोटो : अमर उजाला

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई अब चुनाव आयोग की दहलीज लांघकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दरवाजे तक पहुंच गई है। रामलीला मैदान में रविवार को हुई संयुक्त विपक्ष की दिल्ली चलो रैली में राहुल गांधी ने शिव की बरात और तांडव के रूपक के सहारे साफ कर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तो सिर्फ चेहरा हैं, असली मुकाबला मोदी और शाह से है। इसके लिए उन्होंने एसआईआर गड़बड़ी, और वोट चोरी के संघर्ष के सहारे सियासी पिच तैयार कर ली है।

विज्ञापन


मंच भले ही संयुक्त विपक्ष का था, पर सुर्खियां राहुल के भाषण ने बटोरीं जिसमें उन्होंने धर्म और राजनीति को खुलकर एक धागे में पिरोया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई निजी नहीं, संविधान बचाने की है और यह ज्ञानेश कुमार तक सीमित नहीं रहेगी।

विज्ञापन
  • संदेश साफ था कि कांग्रेस भाजपा से आर-पार की लड़ाई के मूड में है, और जरूरत पड़ी तो अकेले भी। राहुल हुल ने विपक्ष के इस जमावड़े की तुलना शिव की बारात से की, जिसमें हर धर्म और हर जाति के लोग शामिल होते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

संयुक्त विपक्ष मोहब्बत की बरात

राहुल ने कहा कि संयुक्त विपक्ष मोहब्बत की बरात है, जबकि भाजपा नफरत की बरात है। शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब अन्याय बढ़ता है तो शिव तांडव करते हैं। रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ जनता का तांडव बताया। धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले राहुल का यह अंदाज बताता है कि वह आस्था का मैदान अब भाजपा के लिए खाली नहीं छोड़ना चाहते।



रैली से तीन बड़े संकेत
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक शिव का जिक्र सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसके तीन अर्थ निकालने जा सकते हैं। पहला, आस्था के मैदान में कांग्रेस की वापसी। अब तक राम मंदिर और हिंदुत्व के मैदान पर भाजपा अकेले खेलती रही निशाने को लेकर स्पष्टता। अब तक राहुल का हमला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केंद्रित था। रैली में उन्होंने बड़े संकेत इस मोर्चे का रुख मोदी-शाह की ओर मोड़ दिया और कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। तीसरा, जन आंदोलन का संकेत। राहुल ने बारात और तांडव, दोनों रूपक सोच-समझकर चुने। बारात यानी ऐसी विपक्षी एकजुटता जिसमें सब शामिल हों, और तांडव यानी सत्ता के अहंकार पर प्रहार। इसे कांग्रेस के कल मिलते हैं, साथ चलते हैं नारे की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed