फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress slams modi govt over pakistan role in west asia ceasefire diplomacy

West Asia: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,सलमान खुर्शीद बोले-कूटनीतिक विफलता से बढ़ी पाकिस्तान की साख

Wed, 08 Apr 2026 11:16 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 11:16 PM IST
सार

कांग्रेस ने पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्षविराम के दौरान पाकिस्तान की भूमिका पर गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार की गलत विदेश नीति की वजह से भारत ने अपना प्रभाव खो दिया है, जिससे न केवल पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिली है, बल्कि भारत में महंगाई और ऊर्जा संकट भी बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
 

विज्ञापन
congress slams modi govt over pakistan role in west asia ceasefire diplomacy
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच हुए अस्थायी संघर्षविराम ने भारत की आंतरिक राजनीति में हलचल तेज कर दी है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस शांति समझौते का स्वागत तो किया है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान की उभरती भूमिका को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कूटनीतिक गलतियों और पक्षपाती रवैये के कारण आज भारत इस महत्वपूर्ण चर्चा से बाहर है। वहीं, पाकिस्तान एक मुख्य मध्यस्थ के रूप में उभर कर सामने आया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान को मिला दुनिया के सामने सुधरने का मौका- खुर्शीद
कांग्रेस ने कहा कि भारत हमेशा से पश्चिम एशिया में एक भरोसेमंद मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए बेहतर स्थिति में रहा है। लेकिन मोदी सरकार की चुप्पी ने पाकिस्तान को यह मौका दे दिया कि वह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेज सजा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह भारत की कूटनीति के लिए एक बड़ा झटका है। वर्षों से हम पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उसे अपनी छवि सुधारने का मौका मिल गया है। अब पाकिस्तान खुद को एक शांति दूत के रूप में पेश कर रहा है, जो भारत की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Asia: इस्राइल ने लेबनान में किए ताबड़तोड़ हमले, 89 लोगों की मौत; जवाब में ईरान ने बंद किया होर्मुज
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर'
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विचारधारा आधारित विदेश नीति की वजह से आज देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण भारत में रसोई गैस, उर्वरक और अन्य जरूरी चीजों की किल्लत होने लगी है। इसके अलावा, वहां रहने वाले लाखों भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और उनकी नौकरियों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष को भरोसे में लेना चाहिए और एक 'राष्ट्रीय दृष्टिकोण' अपनाना चाहिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ऐतिहासिक साख को फिर से बहाल किया जा सके।

क्या है मामला?
हाल ही में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्षविराम की घोषणा हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस समझौते की शुरुआती बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को चुना गया है। तीनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान में इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। अब देखना होगा कि पश्चिम एशिया में तनाव कब कम होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed