फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress set to return to the path of Swaraj Bhavan

स्वराज भवन के रास्ते वापसी की तैयारी में कांग्रेस, जल्द मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका

Sat, 24 Sep 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Congress set to return to the path of Swaraj Bhavan
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद में घर जैसा एहसास होने लगा है। बीते 15 सितंबर को यहां रोड शो करने आए राहुल गांधी ने सार्वजनिक सभा में अपना यह अनुभव साझा किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसी साल मार्च के महीने में दो बार इलाहाबाद आईं और स्वराज भवन में रात्रि विश्राम भी किया।

विज्ञापन


स्वराज भवन में गांधी परिवार का आना-जाना यूं ही नहीं बढ़ा, बल्कि कांग्रेस स्वराज भवन के रास्ते यूपी में वापसी की तैयारी कर रही है। वक्त और मौके का इंतजार है। इस साल इंदिरा गांधी का जन्मशती समारोह मनाया जाना है। पार्टी इस मौके पर प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंप सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस को यूपी की सत्ता से बाहर हुए 27 साल पूरे हो चुके हैं। वह इस बार मौका नहीं गंवाना चाहती। कांग्रेस 19 नवंबर को इंदिरा की जयंती पर स्वराज भवन से बड़े चुनावी अभियान की शुरुआत करने की तैयारी में है। गत दिनों इलाहाबाद आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर यह संकेत दे गए हैं कि इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर पूरा गांधी परिवार चुनावी मैदान में उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी वक्त प्रियंका को भी कमान सौंपने की तैयारी है और इलाहाबाद से प्रियंका अपने अभियान की शुरुआत कर सकती हैं।

'स्वराज भवन में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं'

Congress set to return to the path of Swaraj Bhavan
प्रियंका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी राहुल गांधी के रोड शो वाले दिन स्वराज भवन के गेट पर कहा था कि हर कांग्रेसी चाहता है कि प्रियंका प्रचार अभियान में उतरें। मार्च में इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी स्थानीय कार्यकर्ताओं से कह गईं थीं कि पूरी तैयारी रखें, इस बार इंदिरा के जयंती शताब्दी समारोह में पार्टी इलाहाबाद में बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

इलाहाबाद में राहुल की खाट पंचायत भी यह कहकर रद्द की गई थी कि जल्द ही उन्हें फिर संगम नगरी लौटना है। फिलहाल पार्टी के बड़े नेताओं से मिल रहे संकेतों और गांधी परिवार के घर ‘स्वराज भवन’ में बढ़ी गतिविधियों से कांग्रेसी उत्साहित हैं। अब सबको 19 नवंबर का इंतजार है, जब इंदिरा गांधी के जन्म शती समारोह में नेहरू की नगरी से कांग्रेस चुनावी बिगुल फूंकेगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि इलाहाबाद इंदिरा गांधी की जन्म स्थली है। ऐसे में उनके जन्म शती समारोह के मौके पर बड़ा आयोजन लाजिमी है और इसके लिए स्वराज भवन में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed