फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress senior leader P Chidambaram says PM Narendra aModi should direct action against those who disrupt Christmas programs

क्रिसमस कार्यक्रमों में बाधा: कांग्रेस नेता चिदंबरम बोले- उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दें मोदी

Mon, 27 Dec 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Dec 2021 12:55 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को उपदेश देने के बजाए हरियाणा और असम में क्रिसमस के कार्यक्रमों में उपद्रवियों द्वारा बाधा डालने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने का निर्देश देना चाहिए।

विज्ञापन
Congress senior leader P Chidambaram says PM Narendra aModi should direct action against those who disrupt Christmas programs
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने हरियाणा और असम में क्रिसमस के कार्यक्रमों में उपद्रवियों द्वारा बाधा डालने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को उपदेश देने के बजाए भाजप सरकारों को इन घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने का निर्देश देना चाहिए।

विज्ञापन


हरियाणा के एक निजी स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम को किया बाधित
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने लोगों से ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करने का आह्वान किया, उसी दिन उपद्रवियों ने हरियाणा के एक निजी स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, कौन हैं ये उपद्रवी? रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। अगले दिन असम में एक चर्च में प्रार्थना बाधित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उपदेश देने के बजाय, प्रधानमंत्री को हरियाणा और असम की भाजपा सरकारों को उपद्रवियों की पहचान करने और उन्हें कानून के कटघरे में लाने का निर्देश देना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को हिंदुत्व ब्रिगेड को ईसा मसीह की शिक्षाओं को पढ़ने का उपदेश देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed