{"_id":"60ca85d473705e301f567bca","slug":"congress-says-sonia-gandhi-took-both-doses-of-vaccine-rahul-delayed-vaccination-due-to-infection-in-may-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कहा: सोनिया ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली, राहुल के संक्रमित होने की वजह से देरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने कहा: सोनिया ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली, राहुल के संक्रमित होने की वजह से देरी
Thu, 17 Jun 2021 05:15 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:15 AM IST
सार
- एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ले चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी अभी तक खुराक नहीं ले सके क्योंकि वह मई में वायरस से संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी को 16 मई को टीका लगवाना था, लेकिन उससे एक दिन पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टीके की दोनों खुराक ले ली हैं। राहुल गांधी अपनी अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन
यह टिप्पणी भाजपा नेताओं द्वारा सवाल किए जाने के बाद आई है कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने टीका लगवा लिया है। साथ ही उन्होंने इन नेताओं से टीकाकरण का विवरण सार्वजनिक करने के लिए कहा था। सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों को पूरी तरह ठीक होने के तीन महीने बाद टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन