Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Said PM Modi claiming sole ownership of GST amendments was demanding reform since 2017

Politics: '900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', बचत उत्सव नहीं, जनता...', GST सुधार पर कांग्रेस ने PM मोदी को घेरा

Sun, 21 Sep 2025 07:30 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

कांग्रेस ने जीएसटी सुधारों पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने नौ स्लैब वाला 'गब्बर सिंह टैक्स' थोपकर आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपये वसूले और अब 2.5 लाख करोड़ रुपये के 'बचत उत्सव' की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे जनता पर 'गहरे घाव पर बैंड-एड' लगाने जैसा बताया और माफी की मांग की।

विज्ञापन
Congress Said PM Modi claiming sole ownership of GST amendments was demanding reform since 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने सोमवार से लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सुधारों को लेकर कई सारी बातें कही। अब ऐसे में कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जीएसटी सुधारों का पूरा श्रेय खुद लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि ये सुधार अधूरे और नाकाफी हैं। पार्टी ने सरकार से जरूरी वस्तुओं पर लगे जीएसटी के लिए माफी मांगने की भी मांग की।

विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के संबोधन पर तंज कसते हुए कहा कि '900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'सरल जीएसटी' की जगह मोदी सरकार ने नौ स्लैब वाला ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लागू किया और पिछले आठ साल में ₹55 लाख करोड़ वसूले।
विज्ञापन


2.5 लाख करोड़ के बचत उत्सव पर निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि पीएम मोदी जीएसटी को लेकर अब ₹2.5 लाख करोड़ के 'बचत उत्सव' की बात कर रहे हैं, जो गहरे घाव पर बैंड-एड लगाने जैसा है। खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार ने दाल, चावल, किताबें, दवाइयां, पेंसिल, ट्रैक्टर जैसे आवश्यक चीजों पर भी टैक्स लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- GST Reforms: 'हम नागरिक देवो भवः के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं'; पीएम मोदी कल से लागू हो रहे सुधारों पर बोले

Trending Videos

जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी पर साधा निशाना
इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर जीएसटी काउंसिल द्वारा किए गए संशोधनों का श्रेय खुद ले लिया, जबकि यह एक संवैधानिक संस्था का निर्णय था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2017 से ही जीएसटी 2.0 की मांग कर रही है और इसे 2024 के चुनावी वादे (न्याय पत्र) में भी शामिल किया था। रमेश ने बताया कि मौजू जीएसटी प्रणाली में कई समस्याएं हैं, जैसे कि टैक्स की जटिल दरें, आम जनता की चीजों पर ज्यादा टैक्स, कारोबारियों पर भारी अनुपालन बोझ और उल्टा शुल्क ढांचा शामिल है। 

इसके साथ ही जयराम रमेश ने पूछा कि आठ साल की देरी से लाए गए ये सुधार क्या सच में निजी निवेश और जीडीपी वृद्धि को बढ़ाएंगे? उन्होंने ये भी जोड़ा कि चीन के साथ व्यापार घाटा ₹100 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है, और भारतीय व्यापारी डर और मनमानी के चलते विदेश जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: GST सुधार और बचत उत्सव पर 10 अहम बातें, ग्राफिक्स के माध्यम से समझिए

लघु व मध्यम उद्योग की समस्याओं पर कांग्रेस का जोर
इसके साथ ही कांग्रेस का कहना है कि लघु व मध्यम उद्योग की समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। राज्यों को मिलने वाले जीएसटी मुआवजे को पांच साल बढ़ाने की मांग अब भी अनसुनी है, जो संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है। रमेश ने कहा कि पर्यटन, कपड़ा, कृषि, निर्यात और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों की समस्याएं भी बाकी हैं। इसके अलावा, बिजली, पेट्रोलियम, शराब और रियल एस्टेट को भी राज्य स्तर के जीएसटी में लाने का सुझाव दिया गया है।

पीएम मोदी ने जीएसटी को बताया बचत उत्सव
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी और यह आसान कारोबार और निवेश आकर्षण को बढ़ावा देगा। उन्होंने इसे इनकम टैक्स छूट के साथ डबल बोनस बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed