{"_id":"67649da81ed5a4b737017533","slug":"congress-said-a-ploy-to-divert-attention-from-anger-against-amit-shah-protests-across-the-country-today-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIR on Rahul Row: कांग्रेस बोली- अमित शाह के खिलाफ आक्रोश से ध्यान भटकाने की चाल, आज देशभर में विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
FIR on Rahul Row: कांग्रेस बोली- अमित शाह के खिलाफ आक्रोश से ध्यान भटकाने की चाल, आज देशभर में विरोध प्रदर्शन
Fri, 20 Dec 2024 03:56 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:56 AM IST
सार
अमित शाह के राज्यसभा भाषण के साथ शुरू हुआ विवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जहां धक्का-मुक्की के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर के बाद कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पार्टी ने इसे शाह के बयान से ध्यान भटकाने की रणनीति बताते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
आज देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमित शाह के राज्यसभा भाषण से शुरू हुआ विवाद दिन-प्रतिदिन नया मोड़ लेता जा रहा है। जहां गुरुवार को संसद भवन में हुई धक्का-मुक्की को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज करा दिया, जिसके बाद से सिसायत में गर्माहट और तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा इस एफआईआर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण से भटकाने की रणनीति बता रही है, जिसको लेकर आज कांग्रेस देशभर के अपने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराने वाली है।
केसी वेणुगोपाल का बयान
राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर कुछ और नहीं बल्कि गृह मंत्री के खिलाफ उनके कड़े विरोध के जवाब में एक ध्यान भटकाने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की विरासत की रक्षा करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होना सम्मान की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामले में राहुल गांधी पहले से ही भाजपा के राजनीतिक प्रतिशोध के कारण 26 एफआईआर का सामना कर रहे हैं और यह नया एफआईआर उन्हें या कांग्रेस को जातिवादी आरएसएस-भाजपा शासन के खिलाफ खड़े होने से नहीं रोक पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की महिला सांसदों द्वारा उन भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई क्यों नहीं की जिन्होंने उन पर शारीरिक हमला किया था?
दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज
संसद भवन परिसर में धक्कामुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस अभी विचार कर रही है। यह मामला भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज, हेमंग जोशी और अनुराग ठाकुर की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया है। बता दें कि बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की हुई।
इन धारओं पर दर्ज हुआ मामला
बात अगर मामले में धाराओं की करें तो संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक नजर राहुल गांधी पर लगे आरोप पर
बात अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर लगे आरोप की करें को भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्कामुक्की की, जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।
विवाद की शुरुआत को समझिए
गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच धक्का-मूक्की तक होने लगी। अब मामले में कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा सांसदों ने उन्हें द्वार में प्रवेश करने से रोका, जिसके चलते धक्का मूक्की बढ़ी।
विज्ञापन
Congress General Secretary KC Venugopal tweets, "The FIR against Rahul Gandhi is nothing but a diversionary tactic in response to his staunch protest against the Home Minister. A case against him for defending Babasaheb’s legacy is a badge of honour. In any case, Rahul Gandhi is… pic.twitter.com/09WVSj6wg2
— ANI (@ANI) December 19, 2024विज्ञापन