{"_id":"6846963d08a2e0538b0a8c2e","slug":"congress-s-attack-on-modi-govt-kharge-said-it-has-given-a-blow-to-democracy-and-social-fabric-in-11-years-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- 11 साल में लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को दिया झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, खरगे बोले- 11 साल में लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को दिया झटका
Mon, 09 Jun 2025 01:37 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:37 PM IST
सार
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमाम सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वतंत्रता पर हमला किया है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा झटका दिया है।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने 11 साल में संविधान के पन्नों पर केवल तानाशाही की स्याही पोती है। भाजपा-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर किया है और उनकी स्वतंत्रता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि चाहे जनमत के खिलाफ जाकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या जबरन एक दलीय तानाशाही थोपना हो। इस दौरान राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की गई और संघीय ढांचा कमजोर हुआ।
ये भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार दूर करके तैयार किया विकसित भारत का आधार', जेपी नड्डा ने पेश किया NDA का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
खरगे ने कहा कि लगातार घृणा, धमकी और भय का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। उन्हें आरक्षण और समान अधिकारों से वंचित करने की साजिश जारी है। मणिपुर हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मिलकर देश की जीडीपी वृद्धि दर को 5-6 प्रतिशत पर रखने की आदत बना ली है। जो यूपीए के दौरान औसतन 8 प्रतिशत हुआ करती थी। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा करने के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीन ली गईं। महंगाई के चलते सार्वजनिक बचत 50 साल में सबसे कम हो गई है और आर्थिक असमानता 100 साल में सबसे ज्यादा हो गई है।
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने बताईं NDA की उपलब्धियां, कहा- यह जनसेवा का स्वर्णिम काल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
खरगे ने दावा किया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, अनियोजित लॉकडाउन और असंगठित क्षेत्र पर हमले ने करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे और 100 स्मार्ट शहर जैसी योजनाएं फेल हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे बर्बाद हो गया है। कांग्रेस-यूपीए द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए बुनियादी ढांचे के केवल फीते ही काटे गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन