{"_id":"684687822901098fba053670","slug":"the-basis-of-developed-india-has-been-prepared-by-removing-corruption-jp-nadda-presented-nda-s-report-card-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'भ्रष्टाचार दूर करके तैयार किया विकसित भारत का आधार', जेपी नड्डा ने पेश किया NDA का रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'भ्रष्टाचार दूर करके तैयार किया विकसित भारत का आधार', जेपी नड्डा ने पेश किया NDA का रिपोर्ट कार्ड
Mon, 09 Jun 2025 12:35 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:35 PM IST
सार
एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपलब्धियां बताईं। उन्होंने तीन तलाक से लेकर वक्फ एक्ट लागू करने और ऑपरेशन सिंदूर समेत सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा।
- फोटो : एक्स/@BJPLive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए का 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। हम विकसित भारत की बात करते हैं। हमने इसे दूर करके 11 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया। एनडीए पारदर्शी और भविष्यदर्शी सरकार है। लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण और समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई। जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। यह बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव मोदी सरकार के कड़े निर्णय की वजह से आया है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले दशक में हमने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर एनडीए में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर स्वयं सहायता समूह को प्रमोट करने तक। मोदी सरकार में महिलाओं और एससी-एसटी और ओबीसी सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार राष्ट्रहित में साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया। हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि नोटबंदी के समय कैसे हमारे राजनीतिक दल लाभ उठाने के लिए जनता को उकसा रहे थे। लेकिन भारत का आम व्यक्ति बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह वही देश है, जहां पहले शिक्षा मंत्री भी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन आज हम सामूहिक रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर सहमत हुए हैं। हमने बिना किसी भ्रम या अराजकता के एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को सुचारू रूप से पेश किया।

स्वच्छ भारत अभियान बना जन आंदोलन
जेपी नड्डा ने कहा कि स्वच्छ भारत जैसी पहल सबसे सफल जन आंदोलनों में से एक बन गई है। यह सिर्फ शौचालय बनाने तक सीमित नहीं है। स्वास्थ्य के नजरिये से देखें तो भी हमें स्वच्छ भारत अभियान का सीधा फायदा मिला है। डीबीटी ट्रांजैक्शन में करीब 130 गुना वृद्धि हुई है, और JAM त्रिनिटी ने 3.9 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को रोका है।
विकसित राज्य निर्माण पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि विकसित भारत के लिए हमें सबसे पहले विकसित राज्य का निर्माण करना होगा। आकांक्षी जिला कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के विजन का परिणाम है। इसने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख संकेतकों पर ध्यान केंद्रित करके कुछ सबसे अविकसित जिलों को मुख्यधारा में लाया। भविष्यदर्शी और दूरदर्शी सरकार का सबसे बड़ा उदाहरण विकसित भारत विजन का साकार होना है।
आतंक को दिया कड़ा जवाब
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर समस्या का सामने से सामना किया है। जब उरी की घटना घटी तब पीएम मोदी ने कहा था, इसका जवाब दिया जाएगा और इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक हुई। जब पुलवामा की घटना घटी तब पीएम मोदी ने कहा था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है, और इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। इसके बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक हुई। इस बार जब पहलगाम की घटना घटी तो पीएम ने कहा था कि तुम्हें कल्पना से भी परे जवाब दिया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों के 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।
समस्याओं टालना हमारी रीति-नीति नहीं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1995 में नरसिम्हा राव के समय में चिनाब ब्रिज का शिलान्यास हुआ था। अटल जी ने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित किया। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया और 6 जून 2025 को देश को समर्पित किया। समस्याओं को टालते रहना इस सरकार की न नीति रही और न रीति रही। सरकार ने समाज के सभी वर्गों की चिंता करते हुए कोशिश की कि उनके जीवन में सुधार हो और आज हम पूरी ताकत के साथ विकसित भारत की ओर छलांग लगाने को तैयार हैं।
नक्सलवाद में आई कमी
जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सली हिंसा से प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर मात्र 18 रह गई है। वामपंथी उग्रवाद के शीर्ष नेताओं का सफाया कर दिया गया है। एक समय था जब एक पूर्व रक्षा मंत्री ने भी कहा था कि हम सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें इसलिए नहीं बनाते हैं ताकि दुश्मन हम तक न पहुंच सकें। अब वह मानसिकता पूरी तरह बदल गई है। हमने 8,000 किलोमीटर से अधिक सीमावर्ती सड़कों का निर्माण किया है। जिससे पहले उपेक्षित क्षेत्रों में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है।
सबसे तेज टीकाकरण कार्यक्रम कराया
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने ऑपरेशन देवी शक्ति, ऑपरेशन राहत, ऑपरेशन मैत्री, ऑपरेशन वैक्सीन मैत्री और ऑपरेशन गंगा जैसे विभिन्न अभियानों के माध्यम से सक्रिय शासन का प्रदर्शन किया है। हमारा कोविड-19 प्रबंधन अनुकरणीय था, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज़ टीकाकरण कार्यक्रम था। भारत ने जिस तरह से कोविड-19 का जवाब दिया। वह कोई अन्य देश नहीं कर सका। भारत में पीएम मोदी सरकार के समर्थन से कोविड-19 से लड़ाई लड़ी। भारत ने 220 करोड़ टीकों की मुफ्त दोहरी खुराक दी।
भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी रफ्तार
वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 11 सालों में हम दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। आईएमएफ के नए आंकड़े हमें चौथे स्थान पर ले आएंगे। हम दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था रहे हैं। अगर ऑपरेशन गंगा की बात करें तो पीएम मोदी ने सक्रियता से यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाया। न केवल भारतीय बल्कि अन्य देशों के लोग भी यूक्रेन से हमारे झंडे दिखाते हुए बाहर आए।
11 वर्षों में तेज बदलाव का गवाह और दुनिया की आवाज बना भारत : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के दौरान भारत ने विविध क्षेत्रों में तेज बदलाव देखा। भारत न सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है। सोमवार को अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, पिछले 11 वर्षों में सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी से भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में तेज बदलाव देखा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत से प्रेरित होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने तेज गति से, उचित अनुपात में और संवेदनशीलता के साथ पथ-प्रदर्शक परिवर्तन किए हैं। उन्होंने कहा, आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, जन-केंद्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पीएम ने कहा, हमें अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है, लेकिन साथ ही हम आशा, विश्वास और विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों में से 60 फीसदी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों से हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में, हाशिये के इन समूहों का यह अब तक का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। इस पोस्ट के जरिये पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की ओर से सरकार पर एससी, एसटी और ओबीसी के हितों के खिलाफ काम करने के आरोपों का कड़ा जवाब दे दिया है।