फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress rejected claims of PM Modi, counters him by saying that detention centre exists in India

एनआरसी: पीएम पर कांग्रेस का पलटवार, हमने नहीं शाह के बयान ने किया भ्रम पैदा

Mon, 23 Dec 2019 09:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Congress rejected claims of PM Modi, counters him by saying that detention centre exists in India
आनंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

प्रधानमंत्री ने रामलीला मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। उनके इस बयान पर कांग्रेस का पलटवार आया है। पार्टी का कहना है कि केवल गूगल सर्च करने से देशवासियों को सच्चाई का पता चल जाएगा और उनके दावे की रोल खुल जाएगी। उनका कहना है कि शाह के लोकसभा में दिए बयान के कारण देश में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा, 'क्या प्रधानमंत्री मोदी का यह मानना है कि भारतीय एक साधारण गूगल सर्च के जरिए उनके झूठ का पता नहीं लगा सकते? डिटेंशन सेंटर की बात वास्तविक है और जब तक यह सरकार सत्ता में है तब तक यह बढ़ते रहेंगे।' इसके साथ पार्टी ने तीन मीडिया रिपोर्ट्स को अटैच किया है। जिसमें एक गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का बयान है कि पूरे असम में मौजूद डिटेंशन सेंटर में 28 अवैध प्रवासियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, 'डिटेंशन सेंटर भारत में मौजूद हैं। लोगों को वहां रखा जा रहा है। जिन लोगों ने कारगिल में हमारे लिए लड़ाई लड़ी उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। यहां तक कि अतंरराष्ट्रीय मीडिया ने डिटेंशन सेंटर पर फिल्म बनाई है और दिखाया है कि असम के पांच कमरों में 600 लोगों को रखा गया है। बच्चों को उनकी मां से अलग कर दिया गया है। परिवार टूट गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मोदी के उस दावे को खारिज कर दिया कि विपक्ष लोगों को उकसा रही है। पार्टी का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह के संसद के दोनों सदनों में दिए बयान की वजह से देश में अनिश्चितता और भय का माहौल है। नागरिकता संशोधन विधेयक (अब कानून) पर लोकसभा ने चर्चा के दौरान शाह ने कहा था कि देशभर में एनआरसी को लागू किया जाएगा। 

रविवार को मोदी ने कहा कि 2014 से सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने कहीं भी एनआरसी को लेकर कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि असम में एनआरसी उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लागू की गई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी और शाह पर भारत के युवाओं के भविष्य को नष्ट करने और नफरत को छुपाने का आरोप लगाया है। 


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मोदी और शाह ने आपके भविष्य को नष्ट कर दिया है। वे नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के बारे में आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते। यही कारण है कि वे हमारे प्रियजनों को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed