{"_id":"5b9b819a867a557e876d8b52","slug":"congress-recruits-screening-committee-nine-secretaries-for-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के लिए राहुल ने कसी कमर, स्क्रीनिंग कमेटी बना तेज किया मिशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना के लिए राहुल ने कसी कमर, स्क्रीनिंग कमेटी बना तेज किया मिशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में तेलंगाना के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और नौ राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की जो विभिन्न राज्यों में सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी, सचिवों की नियुक्ति और कुछ अन्य नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi approves names of Bhakta Charan Das as the chairperson & Jothimani Sennimalai & Sharmishtha Mukherjee as members of the screening committee for Telangana. pic.twitter.com/Vyb1U6PJTd
— ANI (@ANI) September 14, 2018
विज्ञापन
तेलंगाना के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी में ज्योतिमणि सन्नामलाई और शर्मिष्ठा मुखर्जी भी बतौर सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु के लिए सचिवों की नियुक्ति की गई है।
पूर्व सांसद नाना पटोले को किसान खेत मजदूर कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान, केरल, गोवा और छत्तीसगढ़ की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अनुसंधान विभाग के अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की गईं हैं। इनपुट: भाषा