{"_id":"5c61cf69bdec220c1b13feb3","slug":"congress-recommended-to-declare-four-rebel-mlas-unworthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने कर्नाटक के चार बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने कर्नाटक के चार बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की
Tue, 12 Feb 2019 01:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने बागी विधायकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष से अयोग्य करार देने की सिफारिश की है। कार्रवाई इसलिए की जा रही है, क्योंकि ये विधायक लगातार पार्टी की अवज्ञा कर रहे थे और विधानसभा और संसदीय दल की बैठकों में नहीं जा रहे थे। कांग्रेस ने स्पीकर रमेश कुमार को उमेश जाधव, महेश कुमाथली, रमेश जरकिहोली और बी नागेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की अर्जी दी है।
विज्ञापन
इससे पहले पार्टी ने इन विधायकों को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर एक पत्र के साथ चारों विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के समर्थन में दस्तावेज सौंपे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव और उप मुख्यमंत्री डॉ. जी परमेश्वरा भी थे। उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किये जाने से जरकिहोली सहित अन्य विधायक नाराज थे और पार्टी की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन