फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress raise question on coronavirus vaccination ask modi govt who will get free vaccine in country

कांग्रेस ने टीके की कीमत पर उठाए सवाल, पूछा- कितने लोगों को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Sun, 17 Jan 2021 02:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 Jan 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
congress raise question on coronavirus vaccination ask modi govt who will get free vaccine in country
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टीकाकरण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मुफ्त वैक्सीन के सवाल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूछा कि देश में कितने लोगों को निशुल्क टीका दिया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने बाजार में उपलब्ध होने वाले टीके की कीमत पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि हमने 2011 में देश को पोलियो मुक्त बनाया है। आज से पहले टीकाकरण कभी प्रचार का माध्यम नहीं बना। टीकाकरण आपदा का अवसर नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि वैक्सीन के एक डोज की कीमत बाजार में एक हजार रुपये है। ऐसे में प्रति व्यक्ति को दो डोज के लिए दो हजार रुपये चुकाने होंगे। कंपनी सरकार को 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन बेच रही है। वहीं लोगों को 1600 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा। ऐसे में देश के 100 करोड़ लोगों को एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये की राशि देनी होगी। क्या मोदी सरकार ने इस बात पर विचार कर इसका कोई हल निकाला है। बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन की दो डोज लेना आवश्यक है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन





सुरजेवाला ने कहा कि आज से पहले वैक्सीन को प्रचार या स्टंट का माध्यम कभी नहीं बनाया गया। ये याद रखना चाहिए कि टीकाकरण एक जनसेवा है। ये राजनीतिक या अवसरवादिता का मौका नहीं है। ये आपदा में अवसर नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने होंगे जो देश के 135 करोड़ लोग जानना चाहते हैं। जैसे- कोरोना का मुफ्त टीका किसे मिलेगा? कैसे मिलेगा और कहां मिलेगा? देश में कितने लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी? देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन कहां से मिलेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed