{"_id":"613e8cbe3bfae9411a0e0507","slug":"congress-rahul-gandhi-says-bjps-development-is-such-that-there-are-no-jobs-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस : राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा का विकास ऐसा है कि नौकरियां ही नहीं बची हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस : राहुल गांधी ने सरकार पर कसा तंज, कहा- भाजपा का विकास ऐसा है कि नौकरियां ही नहीं बची हैं
Mon, 13 Sep 2021 04:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 13 Sep 2021 04:56 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। राहुल ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन तले साप्ताहिक छुट्टी और कार्य दिवस के बीच का अंतर समाप्त हो गया है क्योंकि ‘नौकरियां ही नहीं हैं।’
विज्ञापन
राहुल ने ट्विटर पर अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड द्वारा भारत में कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 4 हजार से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, जब नौकरियां ही नहीं हैं तो क्या रविवार, क्या सोमवार।
विज्ञापन