फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi raises Reservation and Constitution issue vs BJP how it benefits news and updates

Congress: राहुल गांधी ने फिर उठाई आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की बात, पार्टी को कितना होगा लाभ?

Mon, 06 May 2024 02:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 May 2024 02:45 PM IST
सार

तेलंगाना में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जनता से आरक्षण छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi raises Reservation and Constitution issue vs BJP how it benefits news and updates
राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस ने आरक्षण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। राहुल गांधी ने आज फिर तेलंगाना में अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने और संविधान बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ओबीसी, एससी-एसटी जनता से आरक्षण छीनना चाहते हैं। उन्होंने इसे पिछड़े समुदाय की जनता से विश्वासघात बताया।  
विज्ञापन


तेलंगाना में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जनता से आरक्षण छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उसके तमाम नेता लगातार 400 सीटें लाकर देश का संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। जनता को यह खतरा समझना होगा और इसे देखते हुए कांग्रेस का साथ देना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश के गरीबों को जो भी मिला है, वह सब कुछ संविधान ने दिया है, लेकिन भाजपा नेता आज उसी संविधान को समाप्त करने की बात कह रहे हैं। भारी भीड़ के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि हम आरक्षण से 50 फीसदी की लिमिट खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अपनी रैली में मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया कांग्रेस की योजनाओं को मुफ्तखोरी और भाजपा की योजनाओं को जनकल्याण बताने की कोशिश करती है। राहुल ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस ने अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर दिखाया है। अब कांग्रेस पूरे देश में अपनी गारंटियों को पूरा करके दिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed