{"_id":"5be53f10bdec2269651f312e","slug":"congress-protested-against-demonetisation-senior-leaders-get-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई वरिष्ठ नेता हिरासत में लिए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई वरिष्ठ नेता हिरासत में लिए गए
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर नरेंद्र मोदी सरकार के इस कदम के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय रिजर्व बैंक के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनीष चतरथ एवं नसीब सिंह तथा पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
आरबीआई दफ्तर की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और संसद मार्ग थाने ले गई। हिरासत में लिए जाने को मोदी सरकार का ‘तानशाही’ वाला कदम करार देते हुए गहलोत ने कहा कि नोटबंदी से देश के गरीबों और छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर घोषणा की थी कि पार्टी नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी विषय को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला था और आरोप लगाया था कि मोदी सरकार का यह कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था जिससे प्रधानमंत्री के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ ने अपने कालेधन को सफेद करने का काम किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की जिसके तहत, उन दिनों चल रहे 500 रुपये और एक हजार रुपये के नोट चलन से बाहर हो गए थे।