{"_id":"68959267d8229eafb10efb72","slug":"congress-protest-bangalore-vote-adhikar-rally-vote-theft-rahul-gandhi-kharge-dk-shivkumar-cm-siddaramaiah-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: 'मेरे खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद की', कांग्रेस की वोट अधिकार रैली में बोले राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: 'मेरे खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने वेबसाइट बंद की', कांग्रेस की वोट अधिकार रैली में बोले राहुल गांधी
Fri, 08 Aug 2025 11:30 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:30 AM IST
सार
बंगलूरू में कांग्रेस की 'वोट अधिकार रैली' के जरिए 2024 लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डाटा-लीक और वोट चोरी को लेकर किए गए खुलासों के बाद चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी।
विज्ञापन
वोट अधिकार रैली में मौजूद कांग्रेस के बड़े नेता।
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस पार्टी आज बंगलूरू के फ्रीडम पार्क में 'वोट अधिकार रैली' का आयोजन कर रही है। पार्टी का दावा है कि यह रैली 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में हुई कथित वोट चोरी के खिलाफ है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को यह बताना है कि किस तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई और मतदाताओं के अधिकार छीने गए।
‘वोट अधिकार रैली’ के मंच से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के डाटा-लीक और वोट चोरी को लेकर किए गए खुलासों के बाद चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी। राहुल ने आरोप लगाया कि एक ही वोटर कई बार वोट डाल रहा है और भाजपा इसी तरह चुनाव जीत रही है।
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, भाजपा ने संविधान पर सीधा अतिक्रमण किया है। बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों की वेबसाइट पर भी गड़बड़ी मिली है। चुनाव आयोग को देशभर का डिजिटल चुनाव डाटा सार्वजनिक करना चाहिए। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ 25 सीटों के कारण ही सत्ता में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार वोट की चोरी करके बनाई गई है, न कि जनता के समर्थन से।
विज्ञापन
कांग्रेस ने महादेवपुरा ही क्यों चुना?
रैली को 'हमारा वोट, हमारा हक, हमारी लड़ाई' नाम दिया गया है। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें कई कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। कांग्रेस ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान पैटर्न और मतदाता सूची को आधार बनाकर पूरे चुनाव पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि इस क्षेत्र में उसे 1,14,000 वोटों से हराया गया जबकि शेष छह क्षेत्रों में उसे बढ़त मिली थी। पूरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को 6,26,208 वोट मिले जबकि भाजपा को 6,58,915 वोट, और जीत का अंतर रहा 32,707 वोट। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह असामान्यता दिखाती है कि महादेवपुरा में कुछ गड़बड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें- बंगलूरू मेट्रो पर रार; शिवकुमार ने जल्दबाजी करने वाला लड़का कहा तो तेजस्वी सूर्या ने ऐसे किया पलटवार
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संदेश
यह रैली ऐसे समय हो रही है जब देश में बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं। कांग्रेस इस रैली के जरिए न सिर्फ कर्नाटक बल्कि पूरे देश में यह संदेश देना चाहती है कि वह वोटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीर है। पार्टी का इरादा है कि यह आंदोलन पूरे देश में एक नई राजनीतिक जागरूकता पैदा करे और लोगों को यह एहसास दिलाए कि उनका वोट ही उनका सबसे बड़ा अधिकार है, जिसे कोई छीन नहीं सकता।
ये भी पढ़ें- 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक
यातायात के लिए एडवाइजरी जारी
बंगलूरू में यातायात प्रभावित रैली के मद्देनजर बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने यातायात पर कई पाबंदियां लगाई हैं। एमजी रोड, क्यूबन रोड, ओल्ड एयरपोर्ट रोड, चालुक्य रोड, शांतला जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कई जगहों पर पार्किंग पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।