फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress protest against Maharashtra govt after defames Rajiv Gandhi by calling him corrupt

महाराष्ट्र: 11वीं की किताब में राजीव गांधी को बताया भ्रष्टाचारी, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 29 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
congress protest against Maharashtra govt after defames Rajiv Gandhi by calling him corrupt

महाराष्ट्र में एक स्कूल की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भ्रष्टाचार में घिरे होने का जिक्र किए जाने पर विरोध किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरएसएस अपने एजेंडे को सही ठहराने के लिए देश के पूर्व पीएम की छवि को बिगाड़ रही है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक स्कूल की 11वीं क्लास की राजनीति की किताब में बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया कि बोफोर्स डील में पूर्व पीएम को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं ये घोटाले की वजह से कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा था।
विज्ञापन


कांग्रेस के स्टूडेंट्स की विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रेसिडेंट का कहना है कि राजीव गांधी की छवि बिगाड़े जाने संघ परिवार की राजनीति का ही हिस्सा है, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे। प्रेसिडेंट ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया और कहा कि वो आरएसएस के साथ मिलकर अपनी विचारधारा को लोगों पर हावी करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि जल्द से जल्द इन किताबों को वापस लिया जाए और नए रुप में छापा जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका विरोध विशाल रुप ले सकता है। साथ ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तावडे़ की इस्तीफे की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed