फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul Gandhi to chair CWC meeting 2G spectrum case verdict may be discussed

पहली बार CWC की अध्यक्षता करेंगे राहुल गांधी, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Fri, 22 Dec 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi to chair CWC meeting 2G spectrum case verdict may be discussed
राहुल गांधी
राहुल गांधी शुक्रवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बतौर कांग्रेस अध्यक्ष यह उनकी पहली बैठक होगी। सीडब्ल्यूसी नए अध्यक्ष का स्वागत करेगी और बैठक में संभवत: मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा होगी। बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन और इसके भविष्य पर होने वाले असर भी चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम केस में सभी आरोपियों के बरी हो जाने के फैसले पर चर्चा हो सकती है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कथित घोटाला को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक अभियान में जमकर उछाला था। 
विज्ञापन


यूपीए 2 के शासन में कथित भ्रष्टाचार को मनमोहन सिंह की सरकार की हार की वजह माना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 2जी मुद्दे को लोगों तक ले जाना चाहती है और इसके लिए जल्द ही एक योजना को औपचारिक रूप से रखेगी। सीडब्ल्यूसी पार्टी के नीति निर्धारण की सबसे बड़ी संस्था है और वह इस बारे में एक प्रस्ताव को जल्द ला सकती है। 


एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक का समय साढ़े 10 बजे तय है। हालांकि बैठक के एजेंडा का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया। 

हालांकि इससे पहले राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता की है, लेकिन यह पहली बार होगा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अध्यक्षता करेंगे। 

राहुल गांधी 11 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे और 16 दिसंबर को पार्टी की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed