फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president rahul gandhi attacks on narendra modi over mission shakti program

मिशन शक्ति: सरकार पर हमलावर कांग्रेस, राहुल की पीएम मोदी को विश्व रंगमंच दिवस की शुभकामनाएं

Wed, 27 Mar 2019 02:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 27 Mar 2019 02:34 PM IST
सार

  • राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की
  • राहुल ने कहा, मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं
  • अहमद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने ए सैट कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो आज फलफूल रहा है
  • सुरजेवाला ने कहा, इस कार्यक्रम की बुनियाद संप्रग सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी

विज्ञापन
congress president rahul gandhi attacks on narendra modi over mission shakti program
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन शक्ति पर किए गए संबोधन पर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई देते हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है।' 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं।' इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई। इसकी बुनियाद संप्रग सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी।' उन्होंने कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिये की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह भारत के लिए गौरव क्षण है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने ए सैट कार्यक्रम की शुरुआत की थी जो आज फलफूल रहा है। मैं हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व को बधाई देता हूं। बता दें कि पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए बताया कि भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व की चौथी महाशक्ति बन गया है। भारत ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल कर ली है। इससे पहले सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास ये ताकत थी। 

पीएम ने अपने संबोधन में कहा आज भारत ने 'मिशन शक्ति' के तहत एक मुश्किल ऑपरेशन को पूरा किया है। ये लक्ष्य अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर था। हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। महज तीन मिनट के भीतर सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया। सबसे बड़ी बात ये कि ए-सैट मिसाइल भारत में ही निर्मित है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed