फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party to create special cell for transgenders in Kerala, 50 members to get membership

केरल में ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष सेल बनाएगी कांग्रेस पार्टी, 50 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता

Tue, 09 Jun 2020 09:50 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Congress party to create special cell for transgenders in Kerala, 50 members to get membership
फाइल फोटो - फोटो : social media

केरल में कांग्रेस पार्टी ने एक नई शुरुआत के तहत 50 ट्रांसजेंडर्स को प्राथमिक सदस्यता देने की बात करते हुए बुधवार को इस समुदाय के लिए अलग स्पेशल सेल की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि यह पहल किसी भी राजनीतिक संगठन में अपनी तरह का पहला अभियान है और इसमें आलाकमान का आशीर्वाद है।

विज्ञापन


पीसीसी के उपाध्यक्ष केपी अनिल कुमार ने कहा कि उन 50 लोगों को तिरुवनंतपुरम में पार्टी मुख्यालय में राज्य कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा सदस्यता दी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा यह पहल हुई, जिसके बाद पार्टी ने उनकी लंबे समय से लंबित मांग का सम्मान करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'यहां कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए लेकिन अधिकांश केवल कागजों पर ही बने हुए हैं। वे अभी भी हाशिए पर हैं और कोई भी पार्टी उनकी समस्याओं और शिकायतों का समाधान करने के लिए नहीं है। हमें उम्मीद है कि आगामी एसोसिएशन उनके दिक्कतों को कम करने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के अनुसार सदस्यता समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और राज्य विधानसभा में वर्तमान विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला भी शामिल होंगे।

वहीं सामुदाय के एक सदस्य पी रंजीनी ने इस बारे में कहा, 'हमारे समुदाय के अधिकांश सदस्य अक्सर कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ पहचाने जाते हैं। कई बार कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले लोग भी उस शिविर में जाने को मजबूर हो जाते हैं। हम काफी समय से कांग्रेस नेताओं को इसके बारे में बता रहे थे। हम काफी खुश हैं कि आखिरकार पार्टी ने हमें मौका दिया है।' 


उन्होंने कहा कि एसोसिएशन बनाने के बाद, वे समुदाय की कुछ समस्याओं को दूर करने में मदद करने के लिए एक मजबूत मुकाम हासिल करेंगे।

गौरतलब है कि केरल 2015 में ट्रांसजेंडर नीति तैयार करने वाला पहला राज्य था जिसका उद्देश्य समुदाय के सदस्यों के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करना और उन्हें मुख्यधारा में लाना था। 2017 में, इसने अपनी शिकायतों से निपटने के लिए एक ट्रांसजेंडर न्याय बोर्ड का गठन किया और राज्य में जन्म और मृत्यु पंजीकरण फॉर्म में "तीसरा लिंग" नामक एक अलग कॉलम पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed