फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor posts- receive pm modi in Thiruvananthapuram, commissioning of Vizhinjam port

Vizhinjam Port Kerala: दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे थरूर 'भागकर' आए केरल; उद्घाटन करने पहुंचे PM का किया स्वागत

Thu, 01 May 2025 11:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 11:34 PM IST
सार

पीएम मोदी कल केरल के विझिनजाम पोर्ट को देश को समर्पित करेंगे। जिसके उद्घाटन के लिए आज वे केरल पहुंच भी गए हैं। जहां सीएम विजयन, केंद्रीय मंत्री कुरियन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनका स्वागत किया है। एक्स पर एक पोस्ट में शशि थरूर ने दिल्ली से केरल पहुंचने के अपने अनुभव को भी साझा किया है।

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor posts- receive pm modi in Thiruvananthapuram, commissioning of Vizhinjam port
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत करते शशि थरूर - फोटो : X @ShashiTharoor

विस्तार

देश के पहले सेमी ऑटोमैटिक बंदरगाह विझिनजाम को कल प्रधानमंत्री मोदी जनता को समर्पित करेंगे। इस कड़ी में पीएम मोदी आज केरल के तिरुवनंतपुरम भी पहुंच गए हैं। जहां उन्हें राज्य के सीएम पिनरई विजयन, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Civil Aviation: पहलगाम पर तनाव, पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद; परेशान भारतीय एयरलाइंस कंपनियां सरकार के पास पहुंचीं
विज्ञापन


शशि थरूर ने किया पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अव्यवस्थित दिल्ली हवाई अड्डे पर देरी के बावजूद, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए समय पर तिरुवनंतपुरम में उतरने में कामयाब रहा। विझिनजाम बंदरगाह के आधिकारिक रूप से चालू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, यह एक ऐसी परियोजना है, जिसके शुरू होने से ही मैं इससे जुड़ा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल देश को विझिनजाम पोर्ट समर्पित करेंगे पीएम
बता दें कि, 2 मई यानी कल पीएम मोदी केरल में 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है, जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के तहत देश के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तनकारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।

यह भी पढ़ें - KIIT: कलिंगा इंस्टीट्यूट में एक और नेपाली छात्रा की मौत, तीन महीने के अंदर इस तरह का दूसरा मामला

विझिनजाम पोर्ट से मजबूत होगी वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति
रणनीतिक महत्व की परियोजना के रूप में मान्यता प्राप्त, विझिनजाम बंदरगाह वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने, रसद दक्षता बढ़ाने और कार्गो ट्रांसशिपमेंट के लिए विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता कम करने में योगदान देगा। लगभग बीस मीटर की अपनी प्राकृतिक गहराई और दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के निकट होने के कारण, यह वैश्विक समुद्री व्यापार में भारत की भूमिका को और मजबूत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed