फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor On the Karur stampede

Karur Stampede: 'भीड़ प्रबंधन विफल, सख्त नीति जरूरी...', तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर बोले कांग्रेस नेता थरूर

Sun, 28 Sep 2025 02:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Sep 2025 02:33 PM IST
सार

Karur Stampede: करूर भगदड़ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चिंता जताते हुए कहा कि देश में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था कमजोर है और हर साल ऐसी दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्त राष्ट्रीय नीति और प्रोटोकॉल बनाएं।
 

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor On the Karur stampede
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु के करूर में भगदड़ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को कहा कि यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक स्थिति है। उन्होंने कहा, हमारे देश में भीड़ प्रबंधन में कुछ गड़बड़ है। हर साल कोई न कोई घटना होती ही रहती है। हमें बंगलूरू की घटना भी याद है। जब हम इन भगदड़ों में बच्चों के मारे जाने की खबर सुनते हैं तो बहुत दुख होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, सवाल यह है कि हम आम लोगों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठित नीति बनाने के लिए क्या कर सकते हैं। थरूर ने कहा, लोग किसी राजनेता, फिल्म स्टार या क्रिकेटरों को सुनने के लिए जाते हैं। मूल बात यह होनी चाहिए कि कुछ नियम, मानक और प्रोटोकॉल होने चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: North East: तेजपुर यूनिवर्सिटी में VC को हटाने की मांग, असम में चार डकैत ढेर; मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने कहा, मैं केंद्र और सभी राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी परिस्थिति में सभी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बहुत सख्त प्रक्रिया अपनाने पर सहमत हों, ताकि हमें इन खौफनाक भगदड़ों में अपनों के खोने का दुख न हो और बेवजह पीड़ा न झेलनी पड़े। 


कांग्रेस नेता ने कहा, दुनिया परिवर्तनशील है। बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। मैं लगातार न केवल विश्व व्यवस्था की बात कर रहा हूं, बल्कि विश्व अराजकता की भी चर्चा कर रहा है, जिसका हम सामना कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में चुस्त-दुरुस्त रहना होगा। मुझे लगता है कि हमें इन बदलावों को लेकर सतर्क रहना होगा और जितने विकल्प हो सकें, उतने रखने चाहिए। 

ये भी पढ़ें: बिहार से राजस्थान और तेलंगाना को जोड़ने के लिए दो अमृत भारत ट्रेन मिली, पटना को 3 पैसेंजर ट्रेन

उन्होंने आगे कहा, मैं बहु-ध्रुवीय अवधारणा में भरोसा करता हूं, ताकि हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले रहें और हम किसी एक देश के प्रभाव में न आएं, चाहे वह अमेरिका हो या चीन। हमें इतना कमजोर नहीं होना चाहिए कि दूसरों के मनमाने फैसलों का शिकार बन जाएं। इसलिए हमारे पास अपनी ताकत, साहस और क्षमता होनी चाहिए, ताकि हम अपने पैरों पर मजबूती से खड़े रह सकें, चाहे हमारे सामने कोई दरवाजा बंद हो या दूसरी तरफ कोई खिड़की खुली हो। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed