फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump administration says it cut funding to some life-saving UN food programs by mistake

US: 'गलती से खत्म किए..', ट्रंप प्रशासन ने वापस लिया UN के खाद्य कार्यक्रमों की फंडिंग में कटौती का फैसला

Wed, 09 Apr 2025 06:17 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 09 Apr 2025 06:17 AM IST
सार

US: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने 14 देशों में संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के आपातकालीन परियोजनाओं के लिए फंडिंग कटौती का फैसला वापस ले लिया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ अनुबंध गलती से समाप्त कर दिए गए थे, जिनको फिर से लागू किया गया।

विज्ञापन
Trump administration says it cut funding to some life-saving UN food programs by mistake
मार्को रूबियो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने 14 कम आय वाले देशों में संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत आपातकालीन परियोजना के लिए फंडिंग की कटौती के फैसले को वापस लिया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ जीवन रक्षक मदद के अनुबंधन गलती से समाप्त कर दिए गए थे। 

विज्ञापन

 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कुछ ऐसे कार्यक्रम थे, जिन्हें अन्य देशों में की गई कटौती में गलती से शामिल किया गया था। उन्हें वापस ले लिया गया है और फिर से लागू किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन से देश हैं, जहां अमेरिका की फंडिंग बहाल की गई है। यह गलती कैसे हुई, इस बारे में भी ब्रूस ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'चीन का पलटवार करना गलती, खत्म हो चुका अमेरिका के आर्थिक आत्मसमर्पण का युग', टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से इस पर मुद्दे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान, सीरिया, यमन और 11 अन्य संघर्ष ग्रस्त देशों में विश्व खाद्य कार्यक्रम की आपातकालीन परियोजनाओं के लिए फंडिंग में कटौती की थी, जिससे लाखों लोगों की जान संकट में पड़ गई। 


वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन खाद्य कार्यक्रमों और जीवनरक्षक मदद को बहाल किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के कई कार्यक्रमों को बंद कर दिया है। 

ये भी पढ़ें: 'पहले ही फल देने लगी राष्ट्रपति की योजना', सीनेट में ट्रंप के व्यापार प्रतिनिधि ने किया टैरिफ नीति का बचाव

अब ट्रंप प्रशासन ने 14 देशों में अमेरिकी फंडिंग में कटौती के फैसले को वापस लिया है। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने इस कदम पर फिर से विचार करने का आह्वान किया था और चेतावनी दी थी कि यह कदम लाखों लोगों की मौत की वजह बन सकता है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed