फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Rahul Gandhi targets BJP-EC During Congress Mega Rally against SIR at ramlila maidan delhi

Congress Rally: 'EC भाजपा के लिए काम कर रहा, मैंने सवाल पूछा तो जवाब नहीं दिया', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला

Sun, 14 Dec 2025 04:01 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sun, 14 Dec 2025 04:01 PM IST
सार

Delhi Congress Mega Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित हुई। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी बेहद आक्रामक नजर आए।

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi targets BJP-EC During Congress Mega Rally against SIR at ramlila maidan delhi
रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया - फोटो : ANI/AI

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर और 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस की विशाल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। मैंने सवाल पूछे तो चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरएसएस-भागवत को घेरा 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- 'विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।' यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है। हमारी, हिंदुस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।"
विज्ञापन

चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा, "उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उनके चुनाव आयुक्त हैं- ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी... चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उनपर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उनपर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "इसमें समय लग सकता है, लेकिन भारत में सत्य की जीत होगी। हम सत्य के मार्ग पर चलते हैं और हम उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास हिल गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी वोट चोरी पकड़ी गई है। वोट चोरी भारत के संविधान पर सबसे बड़ा हमला है। अगर उन्होंने वोट चोरी नहीं की होती तो आप उन्हें 5 मिनट में सत्ता से बेदखल कर देते।"

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'सरकारी संस्थानों को खत्म करने की साजिश हो रही', राहुल बोले- ये भारत के भविष्य के लिए खतरनाक


प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज संसद में मुश्किल से एक सत्र में 1-2 बहस होती है...जब राहुल गांधी, खरगे जी ने मुद्दा उठाया कि हमें चुनाव पर, SIR पर, वोट चोरी पर बहस करनी है, तो वो घबरा गए। उन्होंने हमारी बात नहीं मानी। अंत में कैसे माने कि हम वंदे मातरम पर भी चर्चा करेंगे। हम संसद में यह बहस करते रहे कि राष्ट्र गीत किसका है, राष्ट्र गीत कैसे बना, राष्ट्र गीत क्यों बना और जो बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, जिससे आप जूझ रहे हो-बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, इनके बारे में चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। मैं उन्हें (भाजपा) चुनौती देती हूं कि ये एक सही चुनाव लड़ लें, बैलेट पर लड़ लें, तो वो खुद जानते हैं कि वो कभी नहीं जीत पाएंगे।"

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Rally Live Updates: रामलीला मैदान में गरजे राहुल, बोले- सरकार चुनाव के समय 10 हजार रुपये देती है

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में कहा, "राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है।अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।"

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed