फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury writes to President Ram Nath Kovind for a special session of the Parliament on corona crisis

कोरोना संकट : कांग्रेस नेता अधीर रंजन का राष्ट्रपति को पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने का किया आग्रह

Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
सार

उन्होंने पत्र में लिखा कि राष्ट्रपति महोदय देश में कोरोना महामारी से स्थिति बहुत खराब हो गई है इसलिए मैं इस संकट की घड़ी में विशेष सत्र बुलाने की मांग करता हूं।

विज्ञापन
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury writes to President Ram Nath Kovind for a special session of the Parliament on corona crisis
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर कोरोना संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि राष्ट्रपति महोदय देश में कोरोना महामारी से स्थिति बहुत खराब हो गई है इसलिए मैं इस संकट की घड़ी में विशेष सत्र बुलाने की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि सत्र बुलाने के बाद सभी सांसदों से उनके लोकसभा क्षेत्र की जानकारी ली जाए ताकि जल्द से जल्द उस जगह पर सहायता पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी के हालात पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाया जाए। चौधरी ने पत्र में कहा कि संसद का सत्र बुलाना जरूरी है ताकि कोरोना वायरस से परेशान लोगों की जिंदगी को आसान बनाने का रास्ता ढूंढा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने देश में कोरोना महामारी के हालात के गंभीर होने का दावा किया और कहा कि इस मुद्दे से निपटने के लिए राष्ट्रीय समाधान तलाशने की जरूरत है। गत शुक्रवार को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भी यह कहा गया था कि संसद का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और पार्टी के कुछ अन्य नेता भी संसद का आपात सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed