फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Siddu Nyama Gowda passed away in a road accident near Tulasigeri

कांग्रेस विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा का सड़क हादसे में निधन

Mon, 28 May 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 28 May 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Siddu Nyama Gowda passed away in a road accident near Tulasigeri
सिद्धू भीमप्पा न्यामगौड़ा

कांग्रेस के विधायक सिद्धू भीमप्पा न्यामगौड़ा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह गोवा से बगलकोट जा रहे थे तभी तुलासीगेरी के नजदीक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सिद्धू को 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जामखंडी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी मैदान में थे।
विज्ञापन


चुनाव में सिद्धू को 49,245 वोट मिले थे जबकि भाजपा के उम्मीदवार कुलकर्णी को 46,450 वोट मिले थे। माना जा रहा है कि आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में 78 सीटें मिली थीं लेकिन न्यामगौड़ा की मौत के बाद विधानसभा में उसके 77 विधायक रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed