पुड्डुचेरी: नारायणसामी के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा, अमित शाह से मिले सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के खिलाफ उनकी ही पार्टी के विधायक एम धनावेलु ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश की उप राज्यपाल किरण बेदी से मुलाकात की और उनसे मुख्यमंत्री की शिकायत की। वहीं नारायणसामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
एम धनावेलु ने किरण बेदी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा, 'मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणकारी गतिविधियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रयास किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विकासात्मक कार्य न करें।'
कांग्रेस विधायक ने कहा, 'मैं इस सरकार के भ्रष्ट कृत्यों के सबूत इकट्ठा कर रहा हूं। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बहुत से विधायक उनसे (नारायणसामी) अंसतुष्ट हैं औप उनके खिलाफ आवाज उठाने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पोंगल के बाद राहुल गांधी से मुलाकात करुंगा और उन्हें परिस्थिति से अवगत कराउंगा।'
Puducherry CM V Narayanasamy met HM Amit Shah&sought central financial assistance, waiver of legacy loan, financial assistance for release of 7th central pay commission arrears, statehood for Puducherry, annual increase of financial assistance to 10% every yr, among other demands https://t.co/ZuzuTPPAgt
— ANI (@ANI) January 14, 2020
वहीं मंगलवार को दिल्ली में पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी ने अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, केंद्रीय वित्तीय सहायता, पूर्ववर्ती सरकारों के कर्ज की माफी, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के एरियर को जारी करने के लिए वित्तीय सहायता, पुड्डुचेरी के लिए राज्य का दर्जा, हर साल 10 प्रतिशत की वित्तीय सहायता की वार्षिक वृद्धि सहित अन्य मांगें की।